फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रेलवे अस्पताल में युवती से गैंगरेप, चार निलंबित

Mon, 13 Aug 2018 01:28 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
विज्ञापन
Gangrape
विज्ञापन
सिविल लाइंस स्थित रेलवे अस्पताल में युवती से गैंगरेप किया गया। घटना के बाद पीड़िता रहस्यमय हालत में गायब हो गई। रेलवे ने मामले में प्रारंभिक जांच के बाद अपने चार कर्मचारियों को निलंबित कर दिया है। उधर अस्पताल के डॉक्टर की शिकायत पर पुलिस ने चारों कर्मचारियों समेत पांच लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। पीड़िता का पता लगाने के लिए एक टीम वाराणसी भेजी गई है।
विज्ञापन


रेलवे अस्पताल में तैनात डॉक्टरों ने रविवार को एसएसपी से मिलकर उन्हें मामले की जानकारी दी। पुलिस सूत्रों के मुताबिक, उनका कहना है कि एक अगस्त की रात अस्पताल में एक युवती से गैंगरेप हुआ। रात 11 बजे के करीब एक कर्मचारी उसे लेकर आया था और इस घटना में उसके साथ तीन अन्य कर्मचारी व होमगार्ड भी शामिल थे। डॉक्टरों ने कहा कि उन्होंने प्रारंभिक जांच की है जिसमें गैंगरेप की बात सामने आई है। जानकारी पर एसएसपी ने निर्देश दिया तो सिविल लाइंस पुलिस ने चारों कर्मचारियों व होमगार्ड को हिरासत में ले लिया। पुलिस के मुताबिक, हिरासत में लिए गए लोगों से पूछताछ में पता चला है कि युवती खुद को वाराणसी की रहने वाली बता रही थी। जिस पर उसकी तलाश में एक टीम वाराणसी भेज दी गई है। हालांकि हिरासत में लिए गए लोग खुद को निर्दोष बता रहे हैं। इंस्पेक्टर शिवमंगल सिंह ने बताया कि डॉक्टरों ने जो भी आरोप लगाए हैं, उसकी जांच की जा रही है।

डॉक्टर मुझसे मिलने आए थे। उन्होंने कर्मचारियों पर आरोप लगाते हुए रेप की शिकायत की है। उन्हें हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।
नितिन तिवारी, एसएसपी

उधर रेलवे अस्पताल परिसर में युवती से गैंगरेप मामले में एक जांच कमेटी का गठन किया गया है। इस कमेटी में उत्तर मध्य रेलवे केंद्रीय चिकित्सालय के एमडी डा. विनीत अग्रवाल, सीएससी आरसी मीणा एवं सीपीओ प्रशासन को शामिल किया गया है। कमेटी द्वारा जांच करने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। इस बारे में उत्तर मध्य रेलवे के सीपीआरओ गौरव कृष्ण बंसल का कहना है कि आरोपियों ने अगर गैंगरेप किया है तो निश्चित ही यह गंभीर अपराध है। चूंकि उन्होंने यह अपराध रेलवे अस्पताल परिसर में किया है इसलिए रेलवे ने त्वरित कार्रवाई करते हुए अस्पताल में काम करने वाले चार रेलकर्मियों को निलंबित कर दिया है। इसमें तीन ग्रुप डी एवं एक ग्रुप सी कर्मचारी है। मामले की उच्च स्तरीय जांच हो रही है। जांच रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें