फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पर्यटकों से वर्दीधारी बदमाशों ने लूटे चार लाख 

Fri, 03 Jun 2016 01:39 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
विज्ञापन
क्राइम - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
विज्ञापन
दारागंज के परेड मैदान में बृहस्पतिवार शाम वर्दीधारी चार बदमाशों ने पर्यटकों को डंडे से पीटा और पौने चार लाख रुपये लूटकर भाग निकले। काफी देर तक पर्यटक दहशत में रहे। फिर दारागंज पुलिस को घटना की जानकारी दी। लूट की घटना में एक स्थानीय गाइड का भी हाथ है। पुलिस मुकदमा लिखकर लुटेरों की तलाश में लगी है। 
विज्ञापन


बंगलुरू के रहने वाले खुर्शीद वहीं एक कंपनी में नौकरी करते हैं। इलाहाबाद का विनोद नामक एक शख्स भी वहां काम करता है। उसकी खुर्शीद से जान पहचान थी। खुर्शीद ने संगम और आसपास के पर्यटक स्थलों को घूमने की इच्छा विनोद से जताई। विनोद ने इस पर उन्हें भरोसा दिया कि इलाहाबाद आने पर उन्हें साथ लेकर घुमाएगा। खुर्शीद अपने तीन दोस्तों के साथ इनोवा कार से बुधवार को इलाहाबाद आए। बृहस्पतिवार को वे वाराणसी से घूमकर लौटे। शाम लगभग साढ़े पांच बजे परेड मैदान में इनोवा रुकी तो विनोद ने कहा कि उसे पेशाब लगी है। इसके बाद वह चला गया। तभी पुलिस की वर्दी में दो बाइक पर चार बदमाश पहुंचे।

पुलिस का खौफ दिखाकर बदमाशों ने खुर्शीद और उनके साथियों को डंडा मारकर नीचे उतारा और इनोवा चेक करने लगे। इसी बीच विनोद आया और इनोवा में नगदी से भरा बैग लेकर लुटेरों के  साथ बाइक पर बैठकर भाग निकला। बैग में 3 लाख 75 हजार रुपये और अन्य कीमती सामान थे। काफी देर तक तो खुर्शीद को कुछ सूझा ही नहीं कि उनके साथ यह क्या हुआ। इसके बाद उन्होंने दारागंज पुलिस को सूचना दी। पुलिस विनोद समेत चार अज्ञात के लुटेरों के खिलाफ मुकदमा लिखकर पड़ताल में जुटी है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें