फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पांच दिन बाद भी गदऊ और रजनीश पुलिस की पकड़ से दूर

Sat, 04 Jul 2015 02:11 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
इलाहाबाद। मुंडेरा इलाके में दिनदहाड़े कारोबारी भाइयों को गोली मारने वाले बदमाश गदऊ और रजनीश हेला को अब तक नहीं गिरफ्तार कर पाई है। बृहस्पतिवार को बदमाशों की गोली से घायल व्यापारी आकाश दीप की मौत के बाद से व्यापारी खासे आक्रोशित हैं। नामजद बदमाशों की तलाश में धूमनगंज पुलिस के साथ क्र ाइम ब्रांच की चार टीमें लगाई हैं। इसके बाद भी अब तक गिरफ्तारी नहीं हो सकी। एसएसपी केएस इमैनुएल ने शुक्रवार को दोनों बदमाशों की गिरफ्तारी में लगी टीम सदस्यों के साथ बैठक कर जानकारी ली। एसएसपी ने क्राइम ब्रांच और धूमनगंज एसओ को जमकर फटकार लगाई। साथ ही चेतावनी दी कि दोनों बदमाशों को जल्द से जल्द गिरफ्तार करें, वरना कार्रवाई के लिए तैयार रहें।
विज्ञापन


लूट का विरोध करने पर मुंडेरा इलाके में सोमवार रात कारोबारी आशीष और आकाशदीप को गोली मार दी गई थी। आशीष की हालत में सुधार हो रहा है। जबकि गंभीर रूप से घायल आकाश दीप ने बृहस्पतिवार को दम तोड़ दिया था। आकाशदीप की मौत के बाद व्यापारियों ने सुलेमसराय और मुंडेरा बाजार बंद रखा था। इतना ही नहीं शव को सड़क पर रख चक्काजाम किया था। व्यापारियों ने एसओ के निलंबन और आरोपियों के गिरफ्तारी की मांग करते हुए पुलिस के खिलाफ जमकर नारेबाजी भी की थी। पुलिस अफसरों ने किसी तरह लोगों को समझाबुझाकर जाम खुलवाया था। घटना के पांचवें दिन भी आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं होने से लोगों में नाराजगी है। कारोबारियों का आरोप है कि दोनों बदमाशों को एक सपा नेता ने शरण दे रखी है। जिसके चलते पुलिस उनकी गिरफ्तारी करने से कतरा रही है। एसपी सिटी राजेश यादव ने बताया कि आरोपियों की तलाश में लगातार दबिश दी जा रही है। जल्द ही उन्हें पकड़ लिया जाएगा।

प्रयाग व्यापार मंडल मुंडेरा गोली कांड के आरोपियों की पांच दिन बाद भी गिरफ्तारी न होने के विरोध में शनिवार को जिलाधिकारी का घेराव करेंगे। अध्यक्ष विजय अरोरा की अध्यक्षता में हुई बैठक में यह निर्णय लिया गया। अखिल भारतीय व्यापार मंडल की एक आपात बैठक में भी व्यापारियों ने घटना को दुखद बताया। जिलाध्यक्ष रमेश केशरवानी ने बैठक की अध्यक्षता करते हुए कहा कि व्यापारी के परिवार को 25 लाख रुपये मुआवजा देकर आरोपियों की गिरफ्तारी की जाए। वरना व्यापारी आंदोलन को बाध्य होंगे। उप्र केसरवानी वैश्य तरुण सभा के प्रदेश अध्यक्ष प्रमिल केसरवानी ने कहा कि पीड़ित परिवार को मुआवजा और शस्त्र लाइसेंस दिया जाए। केसरवानी वैश्य सभा की बैठक अध्यक्ष दिनेश चंद्र गुप्ता के नेतृत्व में हुई।बैठक में आरोपियों की गिरफ्तारी और एसओ धूमनगंज को हटाने की मांग की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें