फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शादी का झांसा देकर लड़की से एक साल तक किया दुराचार

Sat, 04 Jul 2015 02:01 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
मऊआइमा। मऊआइमा इलाके में एक लड़की का आरोप है कि उसे शादी का झांसा देकर एक साल तक शारीरिक संबंध बनाता रहा। लड़की ने शादी का दबाव बनाना शुरू किया तो हीलाहवाली करने लगा। छात्रा का आरोप है कि एक दिन शादी के बहाने घर बुलाकर प्रेमी और उसके भाई ने दुराचार किया। लड़की शुक्रवार को मऊआइमा थाने पहुंची। पुलिस तहरीर लेकर जांच कर रही है।
विज्ञापन


मऊआइमा की एक लड़की का पड़ोसी गांव के एक लड़के से काफी दिनों से प्रेम प्रसंग चलता रहा। लड़की का आरोप है कि प्रेमी साल भर तक शादी का झांसा देकर उसके साथ संबंध बनाता रहा। लेकिन जब उसने शादी का दबाव डालने लगी तो दूरी बनाने लगा। लड़की का आरोप है कि एक दिन उसने शादी की बात करने के लिए घर बुलाया। वह घर पहुंची तो प्रेमी और उसके भाई ने दुराचार किया और धमकी देकर भगा दिया।

लड़की शुक्रवार को मऊआइमा थाने पहुंची। लड़की ने प्रेमी और उसके भाई के खिलाफ शादी का झांसा देकर दुराचार करने का आरोप लगाया है। वहीं मऊआइमा एसओ विजय प्रताप का कहना है कि लड़की का आरोपी के साथ प्रेम प्रसंग चल रहा था। दोनों दिल्ली में साल भर साथ भी रहे हैं। फिलहाल तहरीर लेकर मामले की जांच की जा रही है। जांच के बाद रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें