फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मछली पकड़ने के झगड़े में दो गुटों में टकराव

Thu, 03 Nov 2016 01:53 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
विज्ञापन
रास्ते के विवाद में गई महिला की जान - फोटो : demo pic
विज्ञापन
तालाब में मछली पकड़ने के विवाद में बुधवार शाम बलीगंज कस्बे में बवाल हो गया। गिर्दकोट गांव में तालाब पर झगड़े के बाद एक गुट के लोगों ने कस्बे में जाकर दूसरे गुट पर हमला बोल दिया। जमकर लाठी-डंडे और पत्थर चले जिसमें दोनों तरफ के कई लोग घायल हो गए। तीन लोगों को पुलिस ने अस्पताल भेजा। कई थानों की फोर्स के साथ पुलिस-प्रशासन के अफसर पहुंच गए। घटना की जांच हो रही है।
विज्ञापन


बलीगंज गांव से सहाबुद्दीन अपने कुछ साथियों संग बुधवार शाम करीब पांच बजे बगल के गांव गिर्दकोट के तालाब पर मछली पकड़ने गया था। वहां मौजूद युवकों से उनकी कहासुनी के बाद मारपीट होने लगी। सहाबुद्दीन और उसके साथी झगड़े के बाद बलीगंज भाग गए। घंटे भर बाद गिर्दकोट से दर्जन भर से ज्यादा लोग लाठी-डंडे लेकर बलीगंज कस्बा पहुंचे और वहां विरोधी गुट के लोगों पर हमला बोल दिया। दोनों तरफ से लाठी-डंडे और धारदार हथियार से वार किए गए।

पांच लोग घायल हो गए। बलीगंज के सहाबुद्दीन (25), कमरूद्दीन (55),  मोहम्मद सिराज (25) जख्मी हुए। दूसरे गुट के घायलों को लेकर लोग गिर्दकोट भाग गए। दो गुटों में टकराव की जानकारी पाकर कई थानों की फोर्स के साथ अफसर बलीगंज पहुंच गए। एसडीएम हंडिया धीरेंद्र प्रताप भी हंडिया थाने आ गए। बलीगंज के तीनों घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा गया। देर रात तक कई थानों की पुलिस बल गांव में मुस्तैद रहा। पुलिस ने बताया कि घायलों से तहरीर लेकर मुकदमा लिखकर जांच और गिरफ्तारी की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें