फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दाम कम न करने पर हिस्ट्रीशीटर ने दुकान में की फायरिंग 

Tue, 22 Mar 2016 03:00 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
नैनी इलाके में सोमवार रात एक हिस्ट्रीशीटर कपड़े का दाम क म न करने पर आधा दर्जन असलहाधारी युवकों के साथ पहुंचा और दुकान में जमकर उत्पात मचाया। दुकानदार भाइयों की लात-घूंसों से धुनाई की गई। शोरगुल सुनकर बाजार के लोग दौड़े तो बदमाश ताबड़तोड़ फायरिंग करते हुए भाग निकले। फायरिंग के बाद बाजार में अफरातफरी मच गई। दुकानें बंद हो गईं। नैनी पुलिस मौके पर पहुंची। कुछ ही देर बाद हिस्ट्रीशीटर क ई प्रधानों और नेताओं को लेकर थाने पहुंच गया। मामला सत्ताधारी दल के दो पूर्व सांसदों से जुड़ा होने के चलते नैनी पुलिस बैकफुट पर है। पुलिस समझौता कराने में जुटी रही।
विज्ञापन


नई बाजार बिनोवा नगर के किशुन लाल की बाजार में रोहित गारमेंटस के नाम से दुकान है। सोमवार रात करीब नौ बजे रोहित और राजू दोनों भाई दुकान में बैठे थे। उसी वक्त दुुकान पर दो महिलाएं कपड़ा खरीदने पहुंचीं । रोहित ने कपड़े का दाम पांच सौ बताया तो महिलाओं ने दो सौ रुपये में देने को कहा। इस पर दुकानदार ने मना कर दिया। महिला ने इलाके के एक हिस्ट्रीशीटर को फोन कर इसकी जानकारी दी। कुछ ही देर में हिस्ट्रीशीटर आधा दर्जन युवकों के साथ दुकान पर पहुंचा। दुकान में घुसते ही हमलावर रोहित को पीटने लगे। पिटाई से रोहित का एक हाथ टूट गया। रोहित के भाई ने विरोध किया तो उसे भी पीटा गया। हिस्ट्रीशीटर के साथ रहे युवकों ने दुकान में तोड़फोड़ शुरू कर दी। शोरगुल सुनकर आसपास के लोग दौड़े तो हिस्ट्रीशीटर ताबड़तोड़ हवाई फायरिंग करते हुए भाग निकला।

गोली चलते ही बाजार में दहशत फैल गई। लोग दुकान बंदकर भागने लगे। रोहित ने सूचना अपने घरवालों को दी तो वे भी पहुंचे। सूचना पर नैनी कोतवाल राम सूरत सोनकर और सीओ करछना बृजनंदन राय फोर्स के साथ पहुंच गये। दोनों ने दुुकानदार से पूछताछ की और लौट गए। थोड़ी देर के बाद नैनी थाने पर हिस्ट्रीशीटर का भाई, चाका ब्लाक प्रमुख के प्रतिनिधि और दर्जनों प्रधान व बीडीसी समेत भारी संख्या में लोग पहुंच गए। उधर व्यापारी पक्ष की ओर से भी पूर्व सांसद के कुछ समर्थक पहुंचेे। नैनी कोतवाली पर देर रात तक दोनों पक्षों के बीच पुलिस समझौता कराने में जुटी रही। हालांकि न तो समझौता हुआ और न ही किसी पक्ष ने तहरीर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें