फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घर के भीतर आग का गोला बनकर दौड़ी विवाहिता

Sat, 07 Oct 2017 12:57 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
विज्ञापन
Dowry Persecution
विज्ञापन
सरायइनायत थाना क्षेत्र के बरईपुर गांव में शुक्रवार की दोपहर विवाहिता कमरे के भीतर आग का गोला बनकर दौड़ी। गंभीर रूप से झुलसने के कारण विवाहिता की कच्चे मकान के भीतर ही मौत हो गई। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए चीरघर भेज दिया। परिजनों ने दलील दी है कि विवाहिता का मानसिक हालत काफी दिनों से ठीक नहीं चल रही थी। विवाहिता के मौत की सूचना पर मायकेवाले भी मौके पर पहुंच गए थे। मौके पर ग्रामीणों की भारी भीड़ जुटी रही।
विज्ञापन


सरायइनायत थाना क्षेत्र के बरईपुर गांव निवासी परमानंद राजगीर है। परमानंद का विवाह तकरीबन 17 साल पहले केशवापुर-अंदावा गांव निवासी भागीरथी की 35 वर्षीय बेटी अनीता देवी से हुआ था। पत्नी से उसे एक बेटी सपना तथा दो बेटे देवानंद व शिवानंद है। रोज की तरह परमानंद सुबह मजदूरी पर चला गया। बेटी सपना दादी अमिरती के साथ घास काटने खेत की ओर गई थी। घर पर अनीता अकेली थी। इसी बीच वह कच्चे मकान के कमरे में गई और भीतर से दरवाजा बंद कर लिया। इसके बाद विवाहिता ने अपने ऊपर मिट्टी का तेल छिड़ककर आग लगा दी।

वह कमरे के भीतर आग का गोला बनकर दौड़ने लगी। तभी बेटी सपना दादी के साथ खेत से लौटी तो कमरे के भीतर से निकल रहे काले धुंए पर उसकी नजर पड़ी। सपना ने शोर मचाया तो आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे। किसी तरह कच्चे मकान का दरवाजा और खपरैल हटाकर ग्रामीण भीतर दाखिल हुए। हालांकि तब तक गंभीर रूप से झुलसने के कारण विवाहिता की मौत हो चुकी थी। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोटस्टमार्टम के लिए चीरघर भेज दिया। उधर, विवाहिता के मौत की जानकारी मिलने पर मायकेवाले भी रोते-बिलखते मौके पर पहुंचे। परिजनों ने बताया कि विवाहिता की मानसिक हालत काफी दिनों से ठीक नहीं चल रही थी। इसी के चलते उसने आत्महत्या कर ली होगी। मौके पर ग्रामीण भी भारी संख्या में जुटे रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें