फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आयकर कार्यालय में लगी आग, दो घंटे में हुई काबू

Tue, 13 Jun 2017 02:15 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
विज्ञापन
इलाहाबाद - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
विज्ञापन
आयकर भवन में सुबह सवा नौ बजे संयुक्त आुयुक्त कार्यालय में आग लगने के कारण अफरा तफरी मच गई। फायर ब्रिगे़ड की दो गाड़ियों को आग पर काबू करने में करीब दो घंटे लग गए। आग में संयुक्त आयुक्त कार्यालय का फर्नीचर, महत्वपूर्ण दस्तावेज और फाइलों के जलने की जानकारी मिली है। हालांकि अधिकारिक रुप से इस बारे में आयुक्त की ओर से जानकारी नहीं दी गई है।
विज्ञापन


महात्मा गांधी मार्ग स्थित आयकर कार्यालय की दूसरी मंजिल पर संयुक्त आयुक्त के कक्ष गेट के निकट खुले तारों में अचानक स्पार्किंग हुई और यह आग अंदर कक्ष तक चली गई। शार्ट सर्किट की चिंगारी काफी तेजी से टेबुल पर रखी फाइलों और दस्तावेज पर गिरी। थोड़ी देर में तेजी से आग लग गई। मौजूद स्टाफ ने आग बुझाने के प्रयास किए लेकिन काबू नहीं किया जा सका। उसी समय फायर ब्रिगेड को सूचना दी गई, करीब दस मिनट के अंदर फायर ब्रिगेड की दो गाड़ियां आयकर भवन पहुंच गईं।
फायर सर्विस के जवानों ने शीशे तोड़कर आग पर पानी की बौछार की। उसके बावजूद फाइल और फर्नीचर की आग सुलगती रही, जिसे काबू करने में करीब दो घंटे का समय लग गए। आग के कारण क्षति की अधिकारिक रूप से जानकारी नहीं मिली है। बताते हैं कि काफी सं्ख्या में फाइल तथा दस्तावेज जले हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें