फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एजी आफिस गेट से युवती के अपहरण पर खलबली

Tue, 13 Jun 2017 02:15 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
विज्ञापन
इलाहाबाद - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
विज्ञापन
एजी आफिस गेट से सोमवार शाम एक युवती को कार में खींचकर अगवा करने की खबर से पुलिस में खलबली मच गई। एक महिला और पुरुष ने युवती से पहले मारपीट और खींचतान की फिर जबरन उसे कार में बैठाकर चले गए। कंट्रोल रूम से खबर पाकर पुलिस बल के साथ सीओ भी पहुंचे और घटना के वक्त मौजूद लोगों से बात की। हालांकि, छानबीन हो रही थी तभी पता चला कि युवती एजी कार्यालय की कर्मचारी है और सुरक्षित अपने हॉस्टल पहुंच गई है।
विज्ञापन


शाम तकरीबन छह बजे का वाकया है। एजी कार्यालय गेट के पास लोगों ने देखा कि कार्यालय से बाहर निकली एक युवती को कार के पास खड़ी महिला और पुरुष ने रोक लिया। उनके बीच तीखी कहासुनी होने लगी। युवती ने चेहरे को कपड़े से ढक रखा था। झड़प के बाद महिला और युवती के बीच मारपीट होने लगी। भीड़ लगने लगी तो महिला ने हाथ पकड़कर युवती को कार के भीतर खींचा। इसके बाद कार तेज गति में एकलव्य चौराहे की तरफ बढ़ गई। यह देख एक चश्मदीद ने 100 नंबर पर कॉल किया तो यूपी 100 की पीआरवी के साथ एसएसआई सिविल लाइंस नंदलाल और सीओ डीपी तिवारी पहुंच गए।

वहां भीड़ लगी थी। पुलिस ने सबसे पूछा, मगर कोई सही बता नहीं पा रहा था। फिर पता चला कि घटना के वक्त वहां ठेले पर नींबू बेच रहा सरताज अली मौजूद था, मगर पुलिस के आने तक वह ठेला लेकर जा चुका था। पुलिस ने उसे राजापुर में खोज निकाला। दरोगा अजीत सिंह उसे बाइक पर बैठाकर मौके पर ले आए। उसने बताया कि महिला और युवती के बीच खींचतान हो रही थी। फिर युवती को कार में खींचकर ले जाया गया। पुलिस जांच कर रही थी तभी खबर मिली कि युवती सकुशल हॉस्टल पहुंच गई है। सीओ डीपी तिवारी के मुताबिक, यह नहीं साफ हो सका है कि युवती से खींचतान करने वाली महिला और पुरुष कौन थे और उसे क्यों खींचकर ले गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें