फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कुएं में जहरीली गैस से पिता-पुत्र की मौत

Fri, 21 Sep 2018 02:04 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
विज्ञापन
इलाहाबाद - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
विज्ञापन
बाल्टी निकालने के चक्कर में कुएं में घुसे पिता-पुत्र की जहरीली गैस से मौत हो गई, हादसे से गांव में कोहराम मच गया।  पुलिस और ग्रामीणों की मशक्कत के बाद किसी तरह पिता-पुत्र के शवों को बाहर निकाला जा सका। फूलपुर कोतवाली क्षेत्र के अतरसुइया गांव में बृहस्पतिवार दोपहर छोटेलाल भारतीया के दरवाजे पर स्थित पुराने कुएं में गिरी बाल्टी को छोटे लाल (60) निकालने के लिए कुएं में कटिया डाली, इसी बीच उनका पैर फिसल जाने की वजह से वे अचानक कुएं में गिर गए।
विज्ञापन


बगल में खेल रहा एक बालक चिल्लाया तो कुछ दूर पर निर्माणाधीन अपने मकान पर काम कर रहे उसके चार बेटों क्रमश: जयसिंह, अमरजीत, मानसिंह व महेश में तीसरे नंबर का बेटा मानसिंह (22) वहां पहुंचा और उन्हें बचाने के लिए रस्सी के सहारे कुएं में उतरा। दस फिट नीचे जाते ही वह भी जहरीली गैस की जद में आ गया और पिता-पुत्र की मौत हो गई। घटना की सूचना पुलिस के साथ ही फायरब्रिगेड एवं एनडीआरएफ टीम को भी दी गई। लेकिन एनडीआरएफ की टीम नहीं पहुंची। इस बीच फूलपुर कोतवाली पुलिस के साथ ही क्षेत्राधिकारी अमित कुमार श्रीवास्तव और एसडीएम राजागणपति आर भी मौके पर पहुंच गए। पुलिस व ग्रामीणों ने किसी तरह छोटेलाल के शव को तो तीन घंटे बाद निकाल लिया, लेकिन बेटे मानसिंह के शव को निकालने के लिए कुएं में पानी भरा गया। पानी से जब जहरीली गैस का असर कम हुआ तब किसी तरह उसका शव भी निकाला जा सका। पुलिस ने दोनों मृतकों के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें