फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हर्ष फायरिंग में किसान की मौत

Sun, 11 Mar 2018 01:04 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
विज्ञापन
Firing
विज्ञापन
सिरसा के लोहारी गांव में शुक्रवार की रात जयमाल के दौरान वर और वधु दोनों पक्षों की ओर से धुआंधार हर्ष फायरिंग हुई। घटना में वधु पक्ष की ओर से गए एक किसान को गोली लग गई। उसे गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसकी मौत हो गई। घटना से शादी वाले घर में कोहराम मच गया। हर्ष फायरिंग करे वाले वहां से भाग निकले। किसी तरह शादी कराई गई। मामले में पुलिस का कहना है कि उन्हें घटना की सूचना है, लेकिन अभी तक तहरीर नहीं मिली है। पुलिस ने अपने स्तर पर मामले की जांच शुरू कर दी है। तहरीर मिलते ही रिपोर्ट दर्ज की जाएगी।
विज्ञापन


लोहारी गांव के सुनील यादव की बेटी सुमन की शुक्रवार को बारात आई थी। द्वारचार के बाद आधी रात जयमाल का कार्यक्रम चल रहा था, उसी समय दोनों पक्ष से हर्ष फायरिंग की जाने लगी। वधु पक्ष से शादी में शरीक होने गए मिर्जापुर के रानीगंज कोतवाली निवासी सतानंद यादव (40) को गोली लग गई। गोली लगते ही वे लहूलुहान होकर जमीन पर गिर तड़पने लगे। सतानन्द को तत्काल एक गाड़ी पर बैठाकर शहर के एसआरएन ले जाया गया जहां उनका इलाज शुरू किया गया। इलाज के दौरान शनिवार सुबह सतानन्द ने दम तोड़ दिया। उधर घटना के बाद शादी की खुशियां मातम में बदल गईं। हर्ष फायरिंग करने वाले वहां से निकल भागे। बड़े बुजुर्गों ने किसी तरह प्रयास कर शादी को संपन्न कराया। इसकी जानकारी जैसे ही सतानन्द के परिजनों को हुई, वे रोते बिलखते पहुंच गए।  सिरसा चौकी इंचार्ज शैलेंद्र पाण्डेय ने बताया कि हर्ष फायरिंग के दौरान गोली चल रही थी उसी दौरान सतानन्द को गोली लग गई। जिससे उसकी मौत हो गई। कार्रवाई के लिए किसी प्रकार की तहरीर नहीं मिली है। पुलिस ने अपने स्तर पर जांच की है। तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें