फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंखे में उतरे करंट ने ली मां-बेटे की जान

Sun, 31 Jul 2016 02:28 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
विज्ञापन
क्राइम - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
विज्ञापन
कस्बे के वार्ड संख्या आठ में शनिवार दोपहर घर के भीतर करंट की चपेट में आने से मां-बेटे की जान चली गई। साल भर का बेटा टेबल फैन में उतरे करंट से चिपका तो उसे बचाने की कोशिश में मां रजिया बेगम भी जान गंवा बैठी। घंटे भर बाद महिला के तीन बेटे स्कूल से लौटे तो घटना का पता चला। मुहल्ले वाले और रिश्तेदार जुट गए। पुलिस भी पहुंची हालांकि मां-बेटे के शवों को कब्जे में नहीं लिया गया है। 
विज्ञापन


वार्ड संख्या आठ निवासी मोहम्मद सलीम पुताई का काम करता है। परिवार में पत्नी राजिया बेगम (35) और चार बेटे अल फजल (10), आरिफ (7), अल्तमस (6) और साल भर का पुत्र समद था। शनिवार सुबह तीन बेटे स्कूल चले गए। राजू भी काम पर निकल गया। घर में राजिया बेगम साल भर के पुत्र समद के साथ थी। दोपहर में एक बजे बेटे अल फजल, आरिफ और अल्तमस स्कूल से लौटे तो कमरे में मां राजिया और साल भर के समद को टेबल फैन से चिपका और बेहोश पड़ा देखा।

वे घर से निकल रोने-चीखने लगे तो आसपास के लोग जुट गए। लोगों ने टेबल फैन का प्लग निकालने के बाद राजिया और समद की नब्ज टटोली। उन दोनों की सांस थम चुकी थी। अनुमान है कि राजिया मासूम समद को बेड के पास छोड़कर किचन गई होगी तभी बच्चे ने टेबल फैन को पकड़ लिया जिसमें करंट उतरा था। बच्चे को बचाने की कोशिश में राजिया भी करंट से चिपक गई। फोन से खबर पाकर राजू घर लौटा तो पत्नी-बेटे का शव देख कलपने लगा। राजिया की मां समेत मायके से भी तमाम लोग आ गए। मां और मासूम बच्चे की मौत ने हर किसी को गमगीन कर दिया। जानकारी पाकर पुलिस भी पहुंची हालांकि परिजनों के आग्रह पर शव को चीरघर नहीं भेजा गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें