फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सैन्यकर्मी को मंहगी पड़ी विदेशी महिला से फेसबुक दोस्ती

Mon, 13 Aug 2018 01:37 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
विज्ञापन
facebook
विज्ञापन
विदेशी महिला से फेसबुक पर हुई दोस्ती एक सैन्यकर्मी को काफी महंगी पड़ गई। विदेशी महिला ने सैन्यकर्मी को गिफ्ट भिजवाने के बहाने करीब चौदह लाख की चपत लगा दी। भुक्तभोगी को जब ठगी का अहसास हुआ तब उसने धूमनगंज थाने पहुंचकर रिपोर्ट दर्ज कराई। जालसाजों की धरपकड़ के लिए भुक्तभोगी ने दिल्ली क्राइम ब्रांच में भी शिकायत की है।
विज्ञापन


मूलत: अयोध्या निवासी रामसेवक पुत्र आरप्रसाद यहां बम्हरौली स्थित सेना की एक डिवीजन में तैनात है। पुलिस के मुताबिक 28 मई को रामसेवक के फेसबुक पर पोलैंड निवासी मारिया एलक्जेंडर नाम की युवती की प्रोफाइल से फ्रेंड रिक्वेस्ट आई। एफबी पर दोस्ती के बाद मैसेंजर पर युवती की रामसेवक से बात होने लगी। युवती व्हाटसएप पर कॉल भी करने लगी। युवती पोलैंड और जर्मनी के नंबर से यूरोपियन लहजे में बात करती थी, लिहाजा रामसेवक ने उस पर विश्वास कर लिया। पिछले माह युवती ने एक गिफ्ट भेजने की बात कही। कुछ दिन बाद दिल्ली से उसके पास फोन आया। कॉलर ने खुद को कस्टम विभाग का बताते हुए पार्सल दिल्ली आकर छुड़वाने को कहा। पैकेज का वजन करीब आठ किलोग्राम बताते हुए कस्टम ड्यूटी चुकाने को कहा गया। उसे बताया गया कि पैकेज में करीब 70 हजार डॉलर हैं, जिसको छुड़वाने के लिए उसे कई सारे टैक्स चुकाने पड़ेंगे।

जालसाजों ने इसके बाद उससे विभिन्न खातों में करीब 14.02 लाख रुपये ट्रांसफर करा लिए लेकिन, इसके बाद भी पार्सल उसके हाथ नहीं आया। भुक्तभोगी को ठगी का अहसास हुआ तब उसने जांच पड़ताल शुरू की। पूछताछ होने पर ऐसे किसी पार्सल के हवाई अड्डे पर न होने की बात कही गई। उसने जब आगे जांच पड़ताल की तब उसमें एक बैंक खाता कानपुर का एवं दो अन्य खाते दिल्ली एवं नोएडा के मिले। उसके बाद भुक्तभोगी ने धूमनगंज थाने में शनिवार को अनीता शर्मा, एमएस राज इंटरप्राइजेज, संजय गुप्ता, लल्लू मवामा आदि के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज कराई है। उसने दिल्ली क्राइम ब्रांच में भी इस मामले की शिकायत की है। भुक्तभोगी के मुताबिक आरोपियों की ओर से अभी भी उससे पैकेट छुड़वाने के नाम पर पैसों की मांग की जा रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें