फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घूरपुर में आबकारी टीम का छापा, खलबली

Thu, 13 Aug 2015 02:05 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
इलाहाबाद (ब्यूरो)। जिला आबकारी अधिकारी के नेतृत्व में आबकारी टीम ने घूरपुर इलाके में छापेमारी की। बुधवार सुबह के समय हुई छापेमारी के चलते शराब तस्करों में खलबली मच गई। अवैध शराब के कारोबार में लिप्त लोग दहकती भट्टी छोड़कर फरार हो गए। छापेमारी में कुल दो सौ लीटर कच्ची शराब बरामद हुई। मौके पर मिली 15 किलोग्राम लहन नष्ट कराई गई। कुल 15 मामले दर्ज किए गए।
विज्ञापन


जिला आबकारी अधिकारी सुदर्शन सिंह ने आबकारी निरीक्षक अमित मिश्र, आरबी सिंह, कुलदीप सिंह, राम मोहन त्रिपाठी, आबकारी निरीक्षक प्रवर्तन संजय भारती, आबकारी निरीक्षक एसएसएफ दीपा केशरी के साथ घूरपुर के हथिगन, हथिगनी, करमा, कटरा और बलापुर में छापा मारा। दबिश के बाद अवैध शराब बनाने के धंधे में लिप्त तस्करों में खलबली मच गई। वे भाग निकले। दर्जनों दहकती भट्टियों और शराब बनाने के उपकरणों को नष्ट कर दिया गया। हथिगन गांव में मनोज कुमार और करमा कटरा के अखिलेश सोनकर के घर और खेत में छिपाकर रखी गई कच्ची शराब बरामद हुई। जिला आबकारी अधिकारी ने बताया कि आगे भी यह कार्रवाई जारी रहेगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें