फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कर्मचारी की लूट कर भाग रहे बदमाश दबोचे गए

Thu, 04 Aug 2016 01:43 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
विज्ञापन
गिरफ्तार - फोटो : gettty
विज्ञापन
अलोपीबाग में बुधवार दोपहर कलेक्ट्रेट कर्मचारी से लूट कर भाग रहे बाइक सवार बदमाशों को पब्लिक ट्रैफिक सिपाहियों ने दौड़ाकर दबोच लिया। दिनदहाड़े छिनैती कर भाग रहे बदमाशों के दबोचे जाने के बाद चुंगी के पास भीड़ जुट गई। कंट्रोल रूम की सूचना पर दारागंज पुलिस पहुंची। आरोपियों को पकड़कर थाने ले गई। 
विज्ञापन


हंडिया के रहने वाले पदुमकांत तिवारी कलेक्ट्रेट में नौकरी करते हैं। बुधवार दोपहर वह बस से उतरे और अलोपीबाग चुंगी के पास खड़े होकर हंडिया जाने वाली बस का इंतजार कर रहे थे। तभी एक बाइक पर दो बदमाश आए और उनका बैग छीनकर भागे। अचानक हुई वारदात से पदुमकांत सन्न रह गए। बदमाशों को भागते देख शोर मचाया। यह सुनकर कुछ दूर पर खड़े ट्रैफिक सिपाही और स्थानीय युवकों ने बदमाशों का पीछा कर लिया। लगभग सौ मीटर आगे जाने के बाद बदमाशों को दबोच लिया। जमकर धुनाई के बाद कंट्रोल रूम को सूचना दी। तब दारागंज पुलिस पहुंची। पुलिस ने दोनों लुटेरों को पकड़कर थाने ले गए। 
  गए पकड़े गए लुटेरों में जार्जटाउन का सोनू और नूरउल्लाह रोड का रवि है। सोनू शहर के एक बड़े डॉक्टर की कार चलाता है। उसे छुड़ाने के लिए कई डॉक्टरों ने प्रयास किया। इंस्पेक्टर दारागंज बीपी त्रिपाठी ने बताया कि छिनैती नहीं जेब काटने की घटना में पब्लिक ने आरोपियों को पकड़ा है। उनसे पूछताछ की जा रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें