फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डॉ. मुकुल की पिस्टल परीक्षण को फोरेंसिक लैब भेजी

Sun, 05 Nov 2017 01:30 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
विज्ञापन
राजेश यादव - फोटो : file photo
विज्ञापन
बसपा नेता राजेश यादव हत्याकांड में पुलिस ने तेजी दिखानी शुरू कर दी है। शनिवार को डॉ. मुकुल सिंह और राजेश की पिस्टल परीक्षण के लिए लखनऊ स्थित फोरेंसिक लैब भेज दी गई। लैब की रिपोर्ट आने के  बाद ही साफ होगा कि गोली डॉ. मुकुल की पिस्टल से चली है या फिर और किसी दूसरी पिस्टल से। मर्डर सीन के रिकंस्ट्रक्शन के लिए लखनऊ से फोरेंसिक टीम को इलाहाबाद बुलाया गया है। उसी के बाद इस हत्याकांड की विस्तार से जांच शुरू हो सकेगी।
विज्ञापन


बसपा नेता राजेश यादव की पत्नी ने आईजी सहित वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों को शिकायत दर्ज कराते हुए कहा था कि ताराचंद हास्टल में दो अक्तूबर की रात सवा दो बजे गाड़ी पर हमला हुआ। इसमें राजेश को गंभीर चोट के साथ गोली लगने से मौत हो जाती है, जबकि उनके साथ बराबर में गाड़ी के अंदर बैठे डॉ. मुकुल को एक खरोंच तक नहीं आती। डॉ. मुकुल की ओर से दिए गए बयान पर भी मोनिका ने सवाल किया था। उसी के बाद एसएसपी ने दोनों की पिस्टल को परीक्षण के लिए प्रयोगशाला भेजी है। साथ ही डॉ. मुकुल के नारको टेस्ट का इंतजार है। इस बारे में पीड़िता की ओर से दिए गए आवेदन पर अदालत की ओर से आदेश होने का इंतजार है।

राजेश की हत्या में नामजद होने के दो दिन बाद यानी कि चार अक्तूबर से डॉ. मुकुल एसआरएन अस्पताल में भर्ती हो गए थे। तब से अब तक वह यूरिन इन्फेक्शन का प्राइवेट वार्ड में भर्ती होकर इलाज करा रहे हैं। एसएसपी आकाश कुलहरि ने बताया कि पिस्टल की रिपोर्ट का इंतजार है। नारको टेस्ट भी कराया जाना है। अन्य आरोपी तथा डॉ. मुकुल, उनके परिजन तथा परिचितों के मोबाइल नंबरों की कॉल डिटेल की भी जांच कराई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें