फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गेट न खोलने पर डिग्री कॉलेज में बवाल, फायरिंग

Fri, 16 Dec 2016 01:41 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
विज्ञापन
हड़ताल - फोटो : demo
विज्ञापन
हंडिया इलाके के उर्मिला डिग्री कॉलेज रसार बरौत में गुरुवार दोपहर जमकर बवाल हुआ। कॉलेज का गेट न खोलने को लेकर पूर्व छात्रों और कॉलेज स्टॉफ के बीच कहासुनी के बाद विवाद बढ़ गया। मारपीट, पथराव से कॉलेज में अफरातफरी मच गई। छात्र-छात्राएं दहशत में आ गई। इस दौरान हवाई फायरिंग भी हुई। खबर पाकर हंडिया पुलिस पहुंची तब जाकर बवाल थमा। पथराव में आधा दर्जन छात्र जख्मी हुए हैं। पुलिस ने घायलों को मेडिकल के लिए भेजा। तहरीर पर केस दर्ज पुलिस मामले की छानबीन में लगी है। 
विज्ञापन


उर्मिला डिग्री कॉलेज में गुरुवार दोपहर कुछ पूर्व छात्र टीसी लेने गए थे। उनका गेट न खोलने को लेकर कॉलेज के गार्ड से विवाद हो गया। एक तरफ पूर्व छात्र तो दूसरी तरफ शिक्षक और कर्मचारी थे। कॉलेज में जमकर ईंट-पत्थर चला। इस दौरान एक पक्ष से फायरिंग भी की गई। पथराव और फायरिंग के चलते कॉलेज में अफरातफरी मच गई। लगभग आधे घंटे तक कॉलेज में बवाल चलता रहा। सूचना पाकर हंडिया पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने किसी तरह लोगों को समझाबुझाकर मामला शांत कराया। कॉलेज के प्राचार्य अजय कुमार की तहरीर पर शुभम समेत चार नामजद और 25 अज्ञात के खिलाफ मारपीट, तोड़फोड़ और लूट का मुकदमा दर्ज हुआ।

पथराव में शुभम, पंकज, अनुज, अंकज समेत आधा दर्जन छात्र जख्मी हैं। शुभम का आरोप है कि गार्ड ने पूर्व छात्र होने के बाद भी गेट नहीं खोला। गेट खुलने पर जब वे अंदर गए और टीसी की मांग करने लगे तो क ॉलेज के स्टॉफ ने हमला कर दिया। वहीं प्राचार्य का आरोप है कि शुभम बाहरी लोगों के साथ जबरन क्लास में घुस गया और बवाल काटा। इंस्पेक्टर हंडिया ने बताया कि गेट न खोलने को लेकर बवाल हुआ था। कॉलेज प्राचार्य की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। दूसरा पक्ष भी तहरीर देगा तो रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें