फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पूर्व सांसद अतीक अहमद को भेजा देवरिया जेल

Mon, 03 Apr 2017 01:29 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
विज्ञापन
अतीक अहमद (फाइल फोटो)
विज्ञापन
शासन के आदेश पर पूर्व सांसद अतीक अहमद को रविवार देर रात नैनी सेंट्रल जेल से देवरिया जिला कारागार के लिए रवाना कर दिया गया। पुलिस फोर्स के पहरे में अतीक को देवरिया ले जाया गया है। उन्हें दिन में रवाना किया जाना था लेकिन रात हो गई। उनके वकील और कुछ समर्थक भी दूसरी गाड़ियों में गए हैं।
विज्ञापन


पूर्व सांसद अतीक अहमद को दिसंबर में रीवा रोड नैनी स्थित शुआट्स में हुए बवाल के मामले में फरवरी में गिरफ्तार किया गया था जब वह थाने में बयान दर्ज कराने पहुंचे थे। तब से वह नैनी जेल में बंद थे। हाईकोर्ट की सख्ती के चलते उन्हें इस केस में तो जमानत मिली नहीं बल्कि दूसरे मामलों में भी बेल निरस्त कराई जा रही है। उधर, अतीक की हनक के आगे जेल प्रशासन नतमस्तक रहा। जेल में लगे जैमर के चलते मोबाइल पर बात नहीं हो पाने की वजह से अतीक और जेल अफसरों के बीच कई बार विवाद की बात सामने आई। इस बीच शासन तक शिकायत पहुंची कि सेंट्रल जेल में रोज अतीक अहमद का दरबार लग रहा है। मिलने-जुलने वालों का जमघट लगा रहता है। प्रदेश में भाजपा सरकार बनने के बाद तीन रोज पहले बड़ी संख्या में कैदियों के जेल स्थानांतरण का आदेश जारी हुआ।

अतीक को नैनी से देवरिया जिला कारागार भेजने का आदेश हुआ। शनिवार को पुलिस फोर्स मुहैया नहीं हो सकी तो तय किया गया कि रविवार को अतीक की रवानगी की जाएगी। रविवार को रात करीब 10.30 बजे अतीक को वज्र वाहन में लेकर पुलिस दल देवरिया के लिए रवाना हो गया। अतीक की अभिरक्षा में सीओ के नेतृत्व में एक इंस्पेक्टर, एक दरोगा और 40 सिपाहियों की तैनाती की गई है। तीन कार में अतीक के वकील भी काफिले के साथ गए हैं। इसके पहले नैनी जेल में बंद बसपा के पूर्व सांसद कपिलमुनि करवरिया, पूर्व भाजपा विधायक उदयभान करवरिया तथा पूर्व एमएलसी सूरजभान करवरिया को मिर्जापुर जेल स्थानांतरित किया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें