फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डिप्टी सीएम के रिश्तेदार के फ्लैट में घुसे बदमाश

Tue, 29 Aug 2017 01:50 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
विज्ञापन
इलाहाबाद - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
विज्ञापन
बदमाशों ने जार्जटाउन इलाके में दरभंगा कॉलोनी स्थित अपार्टमेंट में रहने वाले डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्या के रिश्तेदार ब्रजेश कुमार मौर्या के फ्लैट में चोरी कर ली। तीन रोज बाद सोमवार को गांव से लौटने पर उन्हें चोरी का पता चला तो पुलिस को खबर दी। गेट पर सिक्योरिटी गार्ड की तैनाती थी लेकिन चोर ने फ्लैट में एसी के सुराख के रास्ते प्रवेश कर हाथ साफ कर दिया। नगदी-गहने समेत कीमती सामाना चुराने के साथ ही चोरों ने फ्रिज से निकालकर खाया-पिया भी।
विज्ञापन


झूंसी में अंदावा निवासी ब्रजेश कुमार मौर्या सरकारी स्कूल में शिक्षक हैं। उन्होंने बताया कि डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्या उनके चचिया ससुर लगते हैं। ब्रजेश ने करीब एक महीने पहले कंपनी बाग के निकट दरभंगा कॉलोनी स्थित हरित कुंज अपार्टमेंट के दूसरे तल पर फ्लैट किराए पर लिया था। उनकी पत्नी नीलम कुछ दिन पहले सिराथू में अपने मायके गईं तो वह भी शुक्रवार को अंदावा में अपने पैतृक घर चले गए। तीन रोज से फ्लैट में ताला लगा था। शुक्रवार दोपहर करीब एक बजे ब्रजेश वापस फ्लैट लौटे तो दरवाजा खोलकर भीतर जाने पर सन्न रह गए। फ्लैट के तीनों कमरे में सामान बिखरे थे।

आलमारी और अटैची के साथ ही बेड के भी बॉक्स को खोलकर खंगाला गया था। ब्रजेश से घर में चोरी की खबर पाकर पत्नी नीलम भी सिराथू से आ गईं।  चोरों ने 50 हजार रुपये नगद और दो लाख रुपये से ज्यादा कीमत के गहनों समेत कपड़े और कुछ अन्य सामान बटोर लिए थे। चोरों ने फ्लैट में पिछले हिस्से से खिड़की में एसी लगाने के सुराख से प्रवेश किया था। एसी नहीं लगे होने से चोरों के लिए फ्लैट में घुसने का रास्ता मिल गया। डिप्टी सीएम के रिश्तेदार के फ्लैट में चोरी की खबर पाकर जार्जटाउन थाने की पुलिस पहुंच गई। मौके पर फील्ड यूनिट को भी बुलाकर जांच की गई। गेट पर तैनात गार्ड को चोरी की भनक भी नहीं लगी थी। पुलिस का अनुमान है कि अपार्टमेंट के फ्लैट की अंदर से जानकारी रखने वाले ने यह कारनामा किया है। चोरों के इस साथी को मालूम था कि पिछले हिस्से से एसी वाले स्थान से फ्लैट में दाखिल हुआ जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें