फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डेंटल क्लीनिक में डॉक्टर पर हमला और पथराव

Sun, 20 Nov 2016 02:14 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
विज्ञापन
रास्ते के विवाद में गई महिला की जान - फोटो : demo pic
विज्ञापन
टैगोर टाउन में शनिवार शाम लगभग एक दर्जन लोगों ने डेंटल क्लीनिक में घुसकर डॉक्टर पर हमला किया। क्लीनिक पर बाहर से पथराव किया। भीड़ लगी तो वे डॉक्टर को मरवा देने की धमकी देते चले गए। जार्जटाउन पुलिस ने नामजद मुकदमा दर्ज किया है। 
विज्ञापन


टैगोर टाउन में डॉ.रंजन बाजपेयी ने घर के सामने बाजपेयी डेंटल क्लीनिक खोल रखा है। शनिवार शाम करीब सवा चार बजे वह क्लीनिक में थे तभी पिंटू, चिंटू, विष्णु, दुर्गेश द्विवेदी समेत करीब एक दर्जन लोग वहां आए। आरोप है कि गालियां देते हुए इन लोगों ने डॉक्टर से कहा कि ज्यादा मुकदमेबाजी मत करो और पिंटू को दस लाख रुपये दे दो तो सब ठीक हो जाएगा। इसे चाहे गुंडा टैक्स समझो या कुछ और। डॉक्टर और उनके कर्मचारियों ने विरोध किया तो वे मारपीट करने लगे।

कर्मचारियों और डॉक्टर को पीटा और मार डालने की धमकी दी। डॉ.रंजन को धमकाया कि रात में क्लीनिक से घर जाते समय कत्ल करा दिया जाएगा। वे बाहर निकलकर ईंट-पत्थर चलाने लगे तो कर्मचारियों ने शटर गिरा दिए। आसपास के लोग जुटने लगे तो हमलावर धमकियां देते चले गए। इससे पहले भी इन्हीं लोगों ने डॉक्टर से झगड़ा किया था तो उन्होंने थाने में शिकायत की थी। शनिवार शाम की घटना के बाद उन्होंने जार्जटाउन थाने  में तहरीर दी तो आरोपियों के खिलाफ नामजद केस लिखकर पुलिस ने धरपकड़ शुरू की। 
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें