फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली की युवती को शादी का झांसा देकर किया दुष्कर्म

Sat, 23 Sep 2017 01:53 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
विज्ञापन
रेप
विज्ञापन
सिविल लाइंस स्थित केडी कैंपस में कोचिंग संचालक ने शादी का झांसा देकर दिल्ली की 25 वर्षीय युवती को इलाहाबाद बुलाया और फिर उससे दुष्कर्म किया। मामला बुधवार का है। बाद में शादी से मना किया तो युवती ने शुक्रवार देर शाम सिविल लाइंस थाने में मुकदमा दर्ज करा दिया। घटना के बाद से आरोपी कोचिंग संचालक संजय मिश्रा फरार है। उसको गिरफ्तार करने के लिए पुलिस की टीम ने कई स्थानों पर दबिश दी है। एसएसपी ने इस मामले की जांच सीओ सिविल लाइंस को सौंपी है।
विज्ञापन


दिल्ली के बुरादी इलाके में रहने वाली युवती का फेसबुक के माध्यम से कई महीने पहले इलाहाबाद के सिविल लाइंस इलाके में रहने वाले कोचिंग संचालक संजय मिश्रा से संपर्क हुआ। फेसबुक की दोस्ती में संजय और युवती दोनों के बीच शादी का वादा हुआ और उसे 20 सितंबर को इलाहाबाद बुला लिया। यहां के केडी कैंपस स्थित कोचिंग सेंटर पर युवती को रखा और अगले दिन नवरात्र में शादी का वादा किया। आरोप है कि उसी दिन और रात में युवती के साथ दुष्कर्म किया।

उसके बाद संजय शादी से मुकर गया। युवती ने उसको फोन किए लेकिन मोबाइल स्विच आफ बताने लगा। कोचिंग संचालक संजय मिश्रा का वह शुक्रवार देर शाम तक इंतजार करती रही।युवती समझ गई कि संजय ने उसको शादी के नाम पर धोखा दिया है। उसी के बाद देर शाम थाना सिविल लाइंस आकर तहरीर दी। थाना प्रभारी सिविल लाइंस सुनील कुमार दुबे ने बताया कि युवती की तहरीर पर कोचिंग संचालक के खिलाफ दुष्कर्म और एससीएसटी एक्ट में एफआईआर दर्ज कर ली गई है। इस मुकदमे की जांच सीओ सिविल लाइंस को सौंपी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें