फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ठेकेदार के घर से नौ लाख की चोरी

Sun, 04 Feb 2018 01:36 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
विज्ञापन
इलाहाबाद - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
विज्ञापन
करेली थाना क्षेत्र के न्यू बेनीगंज इलाके में रहने वाले ठेकेदार दीपक झा के घर शनिवार तड़के चोरों ने सेंध लगा दी। पड़ोस के निर्माणाधीन मकान से चोर अंदर घुसे। ठेकेदार के कमरे को बाहर से बंद कर चोरों ने गहनों और नगदी पर हाथ साफ कर दिया। तड़के पड़ोसियों ने गेट खुला देखा तब घर वालों को जानकारी दी। सीसीटीवी फुटेज में दो युवक संदिग्ध दशा में दिखे हैं। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


न्यू बेनीगंज इलाके में दीपक झा अपने परिवार के साथ रहते हैं। वह शुक्रवार की रात करीब एक बजे एक शादी समारोह से घर लौटे थे। रात में तीन बजे के बाद चोर पड़ोस में निर्माणाधीन मकान से दीपक की छत पर चढ़े। ऊपर कमरे में उनके पिता रिटायर्ड रेलकर्मी राम नरेश झा सो रहे थे। चोरों ने उन्हें कुछ सुंघाकर बेहोश कर दिया। इसके बाद नीचे दीपक के कमरे को बाहर से बंद कर दिया। आलमारी और बक्सों के ताले तोड़कर चोर तकरीबन साढ़े सात लाख के जेवर और पौने दो लाख रुपये नगद उठा ले गए। चोर आए तो छत से थे, लेकिन जाते हुए वे मुख्य दरवाजे को खोलकर बाहर निकल गए।

पांच बजे के करीब बगल में रहने वाले पड़ोसी ने जब मुख्य दरवाजा खुला देखा तो आवाज लगाई। दीपक का दरवाजा बाहर से बंद था। उन्होंने ही फोन कर किसी अंदर बुलाया। इसके बाद चोरी की घटना का पता चला। दीपक ने सुबह ही थाने में तहरीर दी। करेली में रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। घर के पड़ोस में बाहर की ओर सीसीटीवी लगा है। उसे देखा गया तो लगभग चार दो युवक बाहर जाते दिखे हैं। एक के कमर में बैग था। माना जा रहा है कि कैश और ज्वैलरी दोनों ने उसी में रखा था। सीसीटीवी फुटेज भी पुलिस को सौंप दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें