फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आग से जली बहू की मौत

Fri, 17 Feb 2017 01:33 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
लेड़ियारी। खीरी थाना क्षेत्र के सुजनी पचौंहा गांव में आग से जली एक युवती की मौत हुई तो सदमे में ससुर भी चल बसा। घर में दो मौतों से कोहराम मच गया। पिता और छोटे भाई की पत्नी की मौत से सदमे में आए बड़े भाई, उसकी पत्नी और मां को भी अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा। कुदरत का कहर देख गांव वालों में मातम का माहौल है। पुलिस का कहना है कि युवती की मौत के मामले में अभी कोई तहरीर नहीं मिली है।
विज्ञापन


सुजनी पचौंहा गांव के गंभीर सिंह के बेटे पंकज सिंह की शादी मेजा औंता के हनुमान सहाय का पूरा गांव की पूजा देवी के साथ हुई थी। बीते सोमवार  शाम पूजा (25) संदिग्ध परिस्थिति में आग से जल गई। उसे एसआरएन में भर्ती कराया गया। बुधवार को करीब 11 बजे पूजा की मौत हो गई। मौत की खबर घर पहुंची तो सत्तर वर्षीय गंभीर सिंह की भी हालत खराब हो गई। कुछ ही देर में उन्होंने भी दम तोड़ दिया।

इस पर परिवार के आधे लोग शहर चले गए और आधे लोग गांव में गंभीर सिंह के अंतिम संस्कार की व्यवस्था करने लगे। इस बीच गंभीर सिंह की पत्नी हीरा देवी, बड़े बेटे मनोज सिंह और उसकी पत्नी ममता की भी तबीयत बिगड़ गई। आनन फानन में तीनों को जारी के एक नर्सिंग होम में भर्ती कराया गया। अचानक गंभीर सिंह के परिवार पर कुदरत का कहर देख पूरे गांव में मातम का माहौल है। उधर, एसओ खीरी अमित मिश्रा का कहना है कि पूजा ने मजिस्ट्रेट के सामने खाना बनाते समय आग की चपेट में आने से जलने का बयान दिया है। मृतका के मायके वालों ने कोई तहरीर नहीं दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें