फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ड्राइवर को सड़क पर धकेल लूट ली कार

Sun, 05 Jul 2015 12:04 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
बदमाशों ने शुक्रवार रात कानपुर से वाराणसी के लिए स्विफ्ट डिजायर कार भाड़े पर लेने के बाद इलाहाबाद से गुजरते वक्त लूट लिया। अपराधियों ने सहसों के पास ड्राइवर को पीटकर बांधने के बाद सड़क किनारे धकेला और कार समेत नगदी भी लूटकर भाग गए। किसी तरह खुद को बंधन मुक्त कराकर ड्राइवर ने ग्रामीणों को बताया तो उसे सहसों चौकी ले जाया गया। सरायइनायत थाने में लूट का केस लिखा गया है। कानपुर जिले के बर्रा इलाके में हरदेव नगर के रहने वाले आशीष वर्मा अपनी स्विफ्ट डिजायर कार टैक्सी में चलाते हैँ। शुक्रवार को उनसे फोन पर कार बुक कराकर तीन लोग वाराणसी के लिए रवाना हुए। आशीष के ही मुहल्ले का अंशू शुक्ला (28) कार चला रहा था।
विज्ञापन


 रात में फोरलेन बाइपास हाइवे पर कोखराज टोल प्लाजा से पर्ची कटाने के बाद कार लगभग एक किलोमीटर आगे बढ़ी तो उसमें बैठे लोगों ने अंशू से रुकने के लिए कहा। कार रुकते ही बदमाशों ने ड्राइवर अंशू को पिछली सीट पर लाकर उसके हाथ-पैर बांध दिये। फिर रात लगभग दो बजे बगईं खुर्द गांव के सामने कार रोककर बदमाशों ने अंशू को सड़क किनारे धकेल दिया। फिर उसकी जेब से 15 सौ रुपये निकालकर बदमाश भाग निकले। स़ड़क पर पड़े अंशू ने किसी तरह खींचतान  खुद को बंधन से मुक्त किया और बगई खुर्द गांव जाकर लोगों को आपबीती सुनाई। ग्रामीणों ने इस बारे में पुलिस को सूचना दी तो सहसों चौकी प्रभारी दीपक श्रीवास्तव सिपाही जुनैद खां के साथ वहां पहुंच गए। ्अंशू का इलाज कराकर पुलिस ने लूट की रिपोर्ट दर्ज की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें