फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोलियों की तड़तड़ाहट से गूंजा घाघरा का तट

Sun, 05 Jul 2015 12:00 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/सीतापुर
विज्ञापन
विज्ञापन
खेत पर कब्जे को लेकर हुए विवाद के बाद शुक्रवार रात घाघरा नदी का तट गोलियों की तड़तड़ाहट से गूंज उठा। जिला अफसरों के हस्तक्षेप के बाद पहुंची स्थानीय पुलिस ने मौके से एक जीप व ट्रैक्टर बरामद किया। साथ ही एक व्यक्ति को पकड़कर उसे शांतिभंग की आशंका में जेल भेज दिया है। नगीनापुरवा के निकट घाघरा नदी तट पर खेत हैं। शुक्रवार रात करीब दो दर्जन लोग विभिन्न वाहनों से वहां पहुंचे और ट्रैक्टरों की मदद से खेतों को जोतने लगे। ग्रामीणों को मौके पर आते देख दबंगों ने हवाई फायरिंग शुरू कर दी। इससे ग्रामीण दहशत में आ गए। आननफानन जिले के अफसरों को सूचना दी गई। पुलिस मौके पर पहुंची तो बदमाश भाग निकल भागे। जबकि एक व्यक्ति व जीप तथा एक ट्रैक्टर मौके से पकड़ी गई। खेत जोतने से जिन्ना पुरवा के शंकर, रामहर्ष, राम बिलास, सोना देवी, मोहम्मद जान, मुस्ताक, मोहर्रम अली, जियाउद्दीन, जिबराइल, पाले आदि किसानों की फसल बर्बाद हो गई। थानाध्यक्ष मनोज यादव का कहना है कि मौके पर फायरिंग की पुष्टि नहीं हो सकी है। किसी भी ग्रामीण ने कोई तहरीर नहीं दी है। पकड़े गए एक आरोपी की पहचान बिसवां कोतवाली क्षेत्र के ग्राम कौआ खेड़ा निवासी रंजीत सिंह के रूप में हुई है। वह जमीन को अपनी बता रहा है। रंजीत पर शांतिभंग की आशंका की कार्रवाई की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें