फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हादसे में मां की मौत, बेटा घायल

Fri, 08 Jan 2016 12:18 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
धूमनगंज इलाके में बृहस्पतिवार शाम मुंडेरा मंडी गेट के सामने बेकाबू ट्रक ने स्कूटी में टक्कर मार दी। हादसे में स्कूटी सवार मां-बेटे छिटक कर सड़क पर गिरे। मां दाहिनी ओर जबकि बेटा बाई ओर गिरा। ट्रक दाहिने ओर गिरी मां को कुचलते हुए आगे बढ़ गया, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई जबकि बाएं तरफ गिरा बेटा गंभीर रूप से घायल हो गया। राहगीरों ने शोर मचाया तो चालक ट्रक छोड़कर भाग निकला। मौके पर भीड़ एकत्र हो गई। सूचना पाकर धूमनगंज पुलिस भी पहुंची। यह दर्दनाक खबर मां-बेटे के घर पहुंची तो कोहराम मच गया। रोते बिलखते परिजन पहले घटनास्थल फिर थाने पहुंचे।
विज्ञापन


धूमनगंज के लाल बिहारा के रहने वाले इंद्र लाल साहू भूसा कारोबारी हैं। उनका बेटा अजय साहू बृहस्पतिवार को अपनी मां तारावती (24) को स्कूटी से लेकर मंदिर दर्शन करने शहर आया था। पूजन-दर्शन के बाद वे घर लौट रहे थे। शाम लगभग साढ़े छह बजे मुंडेरा मंडी गेट के सामने इलाहाबाद की ओर से जा रहे तेज रफ्तार ट्रक ने स्कूटी में टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही मां-बेटे स्कूटी से छिटक कर सड़क पर जा गिरे। बेकाबू ट्रक तारावती को कुचलते हुए निकल गई।

ट्रक के पहिये के नीचे आने से तारावती की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद भीड़ जुट गई। लोगों ने ट्रक का पीछा किया तो चालक ट्रक छोड़कर भाग निकला। धूमनगंज पुलिस ने घायल अजय को अस्पताल में भर्ती कराया है। हादसे की खबर सुनकर घरवाले भी आ गए। तारावती की मौत से उनका रो रोकर हाल खराब है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें