फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चौक में शोरूम का ताला तोड़कर लाखों की चोरी

Mon, 14 Sep 2015 11:57 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
कोतवाली के चौक स्थित फलमंडी में रेडीमेड कपड़े के शोरूम का ताला तोड़कर चोर दो लाख रुपये उठा ले गए। सोमवार सुबह दुकानदार दुकान खोलने पहुंचे तो गोदाम का ताला टूटा देख परेशान हो गए। अंदर जाकर देखा तो गोदाम में सामान बिखरा पड़ा था। कैश बॉक्स का ताला टूटा था और उसमें रखे दो लाख रुपये गायब थे। चोरों ने सीसीटीवी कैमरा भी तोड़ दिया था। हालांकि फुटेज में दो चोरों की तस्वीर आई है। जो चेहरे पर गमछा बांधे थे। कोतवाली पुलिस और फील्ड यूनिट ने मौके पर जाकर जांच की। पुलिस सीसीटीवी फुटेज से बदमाशों की शिनाख्त में जुटी है।
विज्ञापन


अतरसुइया थाना क्षेत्र में कल्याणी देवी के रहने वाले बसंत कुमार खन्ना कारोबारी हैं। वह व्यापारी नेता ओंकार नाथ खन्ना उर्फ झब्बू खन्ना के छोटे भाई हैं। उनकी चौक स्थित फलमंडी की गली के मुहाने खन्ना ब्रदर्स के नाम से रेडीमेड कपड़े की दुकान हैं। दुकान की देखरेख सुजीत खन्ना करते हैं। नीचे ग्राउंड फ्लोर पर शोरूम है। ऊपर गोदाम है। सुबह सुजीत दुकान खोलने पहुंचे तो देखा कि गोदाम की कुंडी और ताला किसी धारदार औजार से रेतकर काटा गया था। वह गोदाम के अंदर घुसे तो देखा कि कैश बॉक्स के भीतर रखा छोटा बॉक्स गायब था, जिसमें बिक्री के दो लाख रुपये रखे थे। इसके अलावा कुछ कीमती कपड़े भी गायब थे। करतूत किसी को पता न चले इसलिए चोरों ने सीसीटीवी कैमरा भी तोड़ दिया था। कैमरा तोड़ने से पहले की तस्वीर चोरों की कैमरे में कैद हो चुकी थी। कोतवाली पुलिस मुकदमा दर्ज कर चोरों की तलाश में लगी है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें