फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

थाने के बगल मकान में चोरों ने मारा हाथ

Fri, 04 Sep 2015 01:56 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
इलाहाबाद। शहर में बदमाश इस कदर बेलगाम हो गए हैं कि उन्हें न तो पुलिस का खौफ रह गया है और न तो पब्लिक का डर। दुस्साहस का आलम तो यह है कि  चोरों ने बुधवार रात खुल्दाबाद थाने से सटे मकान में हाथ साफ कर दिया। बदमाशों ने छत के रास्ते में घर में घुसकर करीब चार लाख रुपये के गहने-नगदी पार कर दी और बुजुर्ग दंपती सोते रह गए। बृहस्पतिवार भोर में चोरी के बारे में पता चला तो खुल्दाबाद थाने में सूचना दी गई। पुलिस के साथ ही फील्ड यूनिट ने भी मौके पर जाकर छानबीन की लेकिन देर रात तक बदमाशों का कोई भी सुराग नहीं मिल सका था।
विज्ञापन


खुल्दाबाद थाने से सटी आइस्क्रीम फैक्ट्री परिसर में रहने वाले बुजुर्ग खालिक अहमद पहले वकालत करते थे। उनकी बेटी सादान अहमद जीएचएस में टीचर हैं। सादान का निकाह बमरौली में रहने वाले फैजल से किया गया है जो शाहगंज में गढ़ी सराय स्थित मदरसा में शिक्षक हैं। सादान अपने पति संग पिता खालिक और मां महमूदा के साथ ही रहती हैं। बुधवार को पति फैजल के साथ सादान बमरौली में अपनी ससुराल गई थीं। खुल्दाबाद थाने से सटे मकान में उनके माता-पिता थे। बुधवार रात बदमाशों ने उनके घर में घुसकर चोरी कर ली।

भोर में दंपति जगे तो उन्हें आंगन के बाद वाले कमरों के ताले टूटे और अंदर फर्श पर सामान बिखरे मिले। आलमारी से 25 हजार रुपये नगद और चार लाख कीमत के गहने भी नदारद थे। यह देख खालिक ने अपनी बेटी सादान को फोन किया तो वह भी पति के साथ आ गईं। फिर खुल्दाबाद पुलिस पहुंची। मौके पर फील्ड यूनिट और खोजी कुत्ते को बुलाया गया। हालांकि देर रात तक पुलिस चोरों के बारे में कोई भी क्लू नहीं जुटा सकी। थाने के ठीक बगल में चोरी से लोग हैरान हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें