फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राजपूत, संभव, प्रकाश ज्वैलर्स में आयकर छापा

Fri, 19 Feb 2016 12:16 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
 आयकर विभाग ने बृहस्पतिवार को शहर के तीन बड़े ज्वैलरी शोरूम में छापा मारा। एक  साथ हुई कार्रवाई से हड़कंप मच गया। अफसरों ने शोरूम का शटर गिराकर जांच शुरू की। कार्रवाई में शोरूमों में उपलब्ध स्टॉक की जांच में बड़ी मात्रा में अघोषित सोना-चांदी बरामद हुआ। दोपहर से शुरू छापेमारी में अफसरों ने आभूषणों की तौल कराई। साथ ही नगद, बैंक बैलेंस आदि का रिकार्ड से मिलान किया गया। कार्रवाई देर रात तक जारी रही।
विज्ञापन


आयकर विभाग की रिकवरी कम होने की लगातार मिल रही शिकायत के बाद मुख्यालय से अफसरों के लिए लक्ष्य निर्धारित किया गया है। इसी के तहत आयकर की चोरी करने वालों के यहां सर्वे, छापा मारने का भी निर्देश जारी किया गया है। आयकर कमिश्नर फिरोज खान के निर्देश पर एडिशनल कमिश्नर के नेतृत्व में तीन टीमों ने बृहस्पतिवार को दिन में करीब एक बजे सिविल लाइंस स्थित राजपूत ज्वैलर्स और महाजनी टोला स्थित संभव ज्वैलर्स एवं प्रकाश ज्वैलर्स में एक साथ छापा मारा। इन शोरूम में बिक्री के मुकाबले टैक्स कम या न देने की शिकायत मिल रही थी। एक साथ छापेमारी से तीनों हड़कंप मच गया। अफसरों ने मौके पर पहुंचते ही शोरूम के शटर बंद करा दिए।

शोरूम के मालिक और स्टॉफ को भी बाहर जाने से रोक दिया गया। इसके बाद स्टॉक , कैश से जुड़े कागज जब्त कर लिए गए। टीमों के साथ गए वैल्यूअर्स से शोरूमों में उपलब्ध आभूषणों की तौल कराई गई। साथ ही स्टॉक, नगद और बैंक बैलेंस का रिकार्ड से मिलान किया गया। संभव ज्वैलर्स में करीब दो किलोग्राम सोना जबकि प्रकाश ज्वैलर्स में लगभग नौ करोड़ की अघोषित संपत्ति मिली। जिसमें10 किलोग्राम सोना और दो क्विंटल चांदी है। सूत्रों के मुताबिक राजपूत ज्वैलर्स में भी बड़ी मात्रा में अघोषित सोना-चांदी बरामद हुआ है। तीनों शोरूम में ज्वैलरी की तौल समेत स्टॉक, नगद और बैंक बैलेंस के मिलान का काम जारी रहा। अफसरों को तीनों शोरूमों में लाखों की आयकर चोरी की आशंका जताई है। देर रात तक चली कार्रवाई के दौरान आयकर अफसरों ने इस बारे में कुछ भी बोलने से इंकार कर दिया।
विज्ञापन


 आयकर विभाग को प्रकाश ज्वैलर्स के यहां से देर रात करीब नौ करोड़ रुपये की अघोषित संपत्ति मिली है। इसमें कई किलो सोना-चांदी और आभूषण शामिल हैं। कारोबारी ने असेसमेंट के आधार पर कर चोरी के एवज में मौके पर ही बतौर टैक्स करीब पौने तीन करोड़ रुपये देने की पेशकश की। वहीं सिविल लाइंस स्थित राजपूत ज्वैलर्स और संभव ज्वैलर्स के यहां देर रात तक चली कार्रवाई के दौरान करीब 15 करोड़ की अघोषित संपत्ति बरामद की र्गई। इसमें सोना-चांदी के साथ अन्य संपत्तियां भी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें