फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

थरवई बाईपास पर लहूलुहान मिली युवती की शिनाख्त

Thu, 18 Feb 2016 12:13 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
थरवई में डेरागदाई गांव के पास हंडिया-कोखराज बाईपास पर मंगलवार को जिस युवती को गोली मारी गई थी, उसकी शिनाख्त बुधवार को उसके  पिता ने अस्पताल में पहुंचकर की। युवती झूंसी के कोहना की रहने वाली है और उसका मायका सरायममरेज में है। उसके पिता ने पति समेत  ससुराल वालों के खिलाफ दहेज की मांग पूरी न होने पर गोली मारने का आरोप लगाया है। उधर घटना के बाद मंगलवार युवती के पति ने भी कंट्रोल रूम को सूचना देकर नए पुल से कूदकर सुसाइड करने की सूचना दी। कीडगंज पुलिस मौके पर पहुंची तो लाल रंग की पल्सर बाइक मिली। जिसमें एक ससुाइड नोट मिला। पुलिस ने आसपास के लोगों से पूछताछ की तो वहां मौजूद लोगों ने किसी के भी यमुना में छलांग लगाने की बात से इंकार किया। पति गायब है और पुलिस का मानना है कि उसने सुसाइड का ड्रामा किया है।
विज्ञापन


थरवई पुलिस कीडगंज पुलिस के साथ सुसाइड नोट पर मिले मोबाइल नंबर पर बात कर झूंसी के कोहना के विमल चंद्र तिवारी के घर पहुंची। वहां विमल के घर पर ताला बंद था। आसपास के लोगों से पूछताछ में पता चला कि उनकी बहू रितु तिवारी (25) सुबह मंदिर जाने के लिए निकली थी। जिसके बाद बेटा समेत सब लोग खोजने निक ले हैं। पूछताछ के बाद पता चला कि विमल चंद्र तिवारी की दवा एजेंसी है। उनके दो बेटों में बड़े अरुण तिवारी की शादी 6 जून 2015 को सरायममरेज के सरायबोज गांव की रितु तिवारी के साथ हुई है। इतनी जानकारी मिलने के बाद पुलिस ने रितु के मायके वालों को सूचना दी तो पिता भोला नाथ तिवारी थरवई पुलिस के साथ फाफामऊ के विनीता अस्पताल पहुंचे। यहां गोली से घायल रितु का इलाज चल रहा है। रितु को देखते ही वह दहाड़ मारकर रोने लगे। उन्होंने बताया कि यह उनकी बेटी है। भोलानाथ ने आरोप लगाया कि शादी के बाद से बेटी के ससुराल वाले उसे दहेज के लिए प्रताड़ित करते थे। उन्होंने उसे गोली मारकर हाईवे पर फेंक कर यह ड्रामा किया है।

भोला नाथ ने रितु के पति और ससुराल के अन्य लोगों के खिलाफ दहेज के लिए गोली मारने का आरोप लगाते हुए तहरीर देने की बात कही। कीडगंज के एसआई आरएस गौतम ने बताया कि नए यमुना पुल से अरुण के कूदने की सूचना कंट्रोल रूम से मिलने के बाद पुलिस मौके पर गई। पुलिस को लाल रंग की पल्सर बाइक में एक सुसाइड नोट मिला। जिसमें पत्नी की हरकतों से परेशान होकर सुसाइड करने की बात लिखी गई है। साथ ही मां-बाप से इस बात की माफी मांगी है। कीडगंज पुलिस ने बुधवार को यमुना में जाल डालकर तलाश की लेकिन वह नहीं मिला। एसआई आरएस गौतम के मुताबिक आशंका है कि अरुण ने पुलिस को गुमराह करने के लिए ऐसा किया है। वहीं एसओ थरवई शंभूनाथ तिवारी का कहना है कि युवती की शिनाख्त हो गई है। युवती के मायके वालों के बयान के आधार पर पति की भूमिका संदिग्ध है। उसके सामने आने के बाद मामला साफ होगा। वहीं फाफामऊ के एक अस्पताल में भर्ती रितु की हालत स्थिर बनी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें