फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नैनी जेल के दूसरे नंबर गेट पर पकड़ा गया मोबाइल, बैटरी और चार्जर

Mon, 15 Feb 2016 11:58 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
 केन्द्रीय कारागार नैनी में सोमवार को जेल में बंद बंदियों से मुलाकात करने आये दो मुलाकातियों के पास से मोबाइल, सिम, बैटरी और चार्जर पकड़ा गया। सिपाहियों ने चेकिंग केे दौरान उन्हें पकड़ा और गेट के बाहर कर दिया। बाहर खड़े रहे सिपाहियों ने मुलाकाती को मारपीट कर जेल कैंपस से भगा दिया। जेल अधिकारियों की ओर से दोनों के खिलाफ कोई लिखापढ़ी नहीं की गई।
विज्ञापन


  सोमवार की सुबह जेल में करीब एक बजे महिला और पुरुष मुलाकाती जेल में बंद अपने परिजनों से मुलाकात करने पहुंचे थे। महिला और पुरुष दोनों की लाईनें लगेे हुई थीं। वहीं बांदा की रहने वाली एक महिला जेल में बंद अपने परिजन से मुलाकात करने पहुंची थी। गेट के पहले ही महिला के पास से मोबाइल की एक बैटरी बरामद की गई। इस दौरान जेल के सिपाहियों ने महिला की शिकायत जेल के अधिकारियों से करने के बजाय उससे बैटरी लेकर उसे अन्दर मिलने जाने दिया। उधर हनुमानगंज के एक गांव से आये  एक व्यक्ति सजा काट रहे व्यक्ति से मिलने पहुंचे थे। जेल के बाहर और गेट के अन्दर उनकी तालाशी ली गई।

 लेकिन सिपाहियों के अनुसार उसके पास कुछ भी नहीं था। वह जैसे ही जेल के दूसरे नंबर गेट पर पहुंचे तो अंदर नंबरदारों ने उसकी चेकिंग शुरू कर दी। इस दौरान युवक के पास से मोबाइल और चार्जर बरामद किया गया। अंदर रहे नंबरदारों ने उसे जेल के सिपाहियों को सौंपा तो सिपाहियों ने जेल के अधिकारियों को सूचना देने के बजाय उसे मारपीट कर बाहर चेकिंग कर रहे हवलदार को सौंप दिया। वहीं हवलदार ने युवक को पकड़कर पीटा और वहां से भगा दिया। मामले में जेल के अधिकारियों की ओर से कोई कार्रवाई नहीं की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें