फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रांसपोर्ट नगर में कई ट्रक ड्राइवरों को लूटा

Mon, 08 Feb 2016 01:50 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
शहर के ट्रांसपोर्ट नगर इलाके में लुटेरों ने ट्रक ड्राइवरों और ट्रांसपोर्टरों में दहशत पैदा कर दी है। पिछले पांच रोज के भीतर ट्रांसपोर्ट नगर में नौ ट्रक ड्राइवरों को लूटा जा चुका है। शनिवार रात भी बदमाशों ने ट्रक में सोए ड्राइवर को लूटने का प्रयास किया तो उसने ट्रक आगे बढ़ाकर कुचलने की धमकी दी तो बदमाश भाग गए। धूमनगंज थाने की पुलिस से निराश ट्रांसपोर्टरों ने अब एसपी सिटी से लूटपाट की शिकायत की है।
विज्ञापन


दिन में नो इंट्री की वजह से ट्रांसपोर्ट नगर में रात में माल लादकर ट्रक आते हैं। इधर कई दिनों से रात में ट्रांसपोर्ट गोदाम के बाहर खड़े ट्रक में सो रहे ड्राइवरों को तमंचा सटाकर लूट की कई घटनाएं होने से ट्रांसपोर्टर घबराए हैं। ग्रीन दिल्ली ट्रांसपोर्ट कंपनी के संचालक  अभय शंकर दुबे तो खासे परेशान हैं। तीन फरवरी की रात बदमाशों ने उनके ट्रांसपोर्ट के बाहर खड़े ट्रक के ड्राइवर को तमंचा दिखाकर गेट खुलवाया और सात हजार रुपये नगद तथा मोबाइल फोन लूट लिया था। अभय शंकर के मुताबिक, उन्होंने ट्रांसपोर्ट नगर चौकी प्रभारी राकेश तिवारी से मिलकर घटना की जानकारी दी थी, लेकिन उन्होंने कुछ भी नहीं किया।

 पुलिस की उदासीनता से लूटपाट करने वाले गिरोह के बदमाश रोज ही ट्रकों को लूटने लगे हैं। इस गिरोह ने आरके ट्रांसपोर्ट और मेहता ट्रांसपोर्ट के भी ट्रक ड्राइवरों को भी लूटा। शनिवार रात भी बदमाशों ने अभय शंकर के कार्यालय के बाहर राजस्थान से आए ट्रक ड्राइवर ओमप्रकाश को लूटने का प्रयास किया। करीब दो बजे चार नकाबपोश बदमाशों ने ट्रक के केबिन का गेट खटखटाया। ड्राइवर ने खतरा भांप लिया।
विज्ञापन


उसने गेट नहीं खोला तो एक बदमाश गेट पर चढ़कर तमंचा दिखाकर धमकाने लगा। इस पर ड्राइवर ने ट्रक आगे बढ़ा दिया। बदमाश ट्रक के आगे आए तो ड्राइवर ने कुचलने की धमकी दी। बदमाशों के भागने के बाद ड्राइवर ओमप्रकाश ने ट्रांसपोर्टर अभय को सूचना दी। अभय ने सुबह इस बारे में एसपी सिटी राजेश यादव को फोन से जानकारी देकर पुलिस के रवैये की शिकायत की। ट्रांसपोर्टरों में इस बात का डर है कि बेखौफ बदमाश कार्यालय में भी घुसकर लूटपाट कर सकते हैं। ये बदमाश रात में सफेद अपाचे पर घूमकर लूटपाट कर रहे हैं लेकिन पुलिस उदासीन है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें