फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीयर के लिए दरोगा का दुकान में बखेड़ा

Fri, 29 Jan 2016 01:24 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो इलाहाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
 चार केन बीयर के लिए अल्लापुर इलाके में एक बावर्दी दरोगा ने जमकर बखेड़ा किया। कुंदन गेस्ट हाउस के बगल स्थित बीयर शॉप में बृहस्पतिवार रात लगभग साढ़े आठ बजे कार से पहुंचे दरोगा ने फ्री में बीयर न देने पर सेल्समैन को पीट दिया। इसके बाद दरोगा बीयर लेकर चला गया। दरोगा की करतूत से इलाके  के लोगों में आक्रोश है। सूचना पर पहुंचे प्रभारी एसओ जार्जटाउन ने सेल्समैन को बीयर की कीमत देकर घटना की जानकारी सीओ कर्नलगंज को दी। प्रभारी एसओ का कहना है कि लिखित शिकायत मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन


अल्लापुर में कुं दन गेस्ट हाउस के बगल स्थित बीयर शॉप के मालिक दिनेश चंद्र गुप्ता हैं। उनकी दुकान पर मुरारी लाल जायसवाल सेल्समैन है। सेल्समैन मुरारी लाल जायसवाल का आरोप है कि  बृहस्पतिवार रात लगभग साढ़े आठ बजे दुकान में तीन युवक मौजूद थे। तभी एक बावर्दी दरोगा पहुंचा। उसने दुकान के अंदर घुसते ही सेल्समैनों को हड़काया और उन पर वर्दी की रौब गांठा। उसने कहा कि  मुझे पहचान रहे हो न... दरोगा हूं। कुछ दिन पहले तक इसी इलाके में अल्लापुर चौकी प्रभारी रहा। दरोगा की नेम प्लेट पर पवन गंगवार लिखा था। उसने सेल्समैन से चार केन बीयर कुंदन गेस्ट हाउस में खड़ी कार में पहुंचाने के लिए कहा। कार में कुछ अन्य लोग बैठे थे।

 सेल्समैन ने बीयर देने इंकार कर दिया तो दरोगा पवन गंगवार ने उसे पीट दिया और दुकान के अंदर बखेड़ा करने लगा। उसने धमकाया कि जानते नहीं हो किससे बात कर रहे हो। दरोगा की करतूत से आसपास के दुकानदार वहां मौजूद लोग सकते में पड़ गए। दरोगा बीयर लेने के बाद चला गया। सूचना पाकर प्रभारी एसओ जार्जटाउन शुभनाथ साहनी पहुंचे। उन्होंने सेल्समैन से घटना की जानकारी ली। उन्होंने सेल्समैन से तहरीर देने को कहा लेकिन दरोगा के डर से सेल्समैन ने इंकार कर दिया। प्रभारी एसओ ने सेल्समैन को बीयर की कीमत चार सौ बीस रुपये अदा कर दी।
विज्ञापन


 प्रभारी एसओ ने मामले की जानकारी सीओ कर्नलगंज को दी। सीओ कर्नलगंज से इस बारे में जानकारी लेने का प्रयास किया गया लेकिन संपर्क नहीं हो सका। प्रभारी एसओ जार्जटाउन शुभनाथ साहनी का कहना है कि घटना की जानकारी पाकर मौके पर गया था। सेल्समैन से पूछताछ के बाद दरोगा पवन गंगवार के करतूत से सीओ कर्नलगंज को अवगत कराया गया है। गौरतलब है कि जार्जटाउन थाने में तैनाती के दौरान ही दरोगा पवन गंगवार ने सिविल लाइंस में एक होटल वाले को भी मुफ्त में खाना न खिलाने पर गालीगलौज कर धमकी दी थी। शिकायत के बाद एसएसपी केएस इमैनुएल ने लाइन हाजिर कर दिया था। कुछ ही दिन पहले दरोगा को फूलपुर में इफ्को चौकी का प्रभारी बनाया गया था।  
 अल्लापुर में किदवई नगर मोहल्ले के रहने वाले आशुतोष सिंह ने 2015 में जार्जटाउन थाने में एक मुकदमा लिखाया था। जिसका अपराध संख्या 451 है। आशुतोष सिंह का आरोप है कि मामले की विवेचना तात्कालीन चौकी प्रभारी अल्लापुर को मिली। दरोगा ने आरोपियों से निकटता बना विवेचना में घोर लापरवाही बरती। आशुतोष सिंह का आरोप है कि दो अक्तूबर 2015 को उनके मोबाइल पर एक मैसेज आया कि तुम्हारे मामले में चार्जशीट बनकर तैयार है। 25 हजार रुपये पहुंचा दो नहीं तो चार्जशीट धूल खाती पड़ी रहेगी। आरोप है कि दरोगा ने आरोपियों से रकम लेकर चार्जशीट दाखिल नहीं की। आशुतोष ने मामले की शिकायत एसएसपी से की है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें