फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पेंशन दिलाने के बहाने युवती से चार साल तक रेप

Fri, 29 Jan 2016 01:23 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो इलाहाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
 खुल्दाबाद इलाके में खुद को परियोजना अधिकारी बताने वाले एक युवती से दुराचार का सनसनीखेज मामला सामने आया है। युवती को शादी के बाद मकान और पेंशन दिलाने का लालच देकर बिजली विभाग के रिटायर इंजीनियर ने चार साल तक उसका शारीरिक शोषण किया। जब युवती आरोपी इंजीनियर से शादी के लिए कहती तो वह टाल जाता। चार साल बाद भी उसने शादी नहीं की तो युवती ने विरोध करना शुरू कर दिया। इस पर इंजीनियर ने उससे मारपीट, गालीगलौज कर जान से मारने की धमकी दी। शिकायत पर खुल्दाबाद पुलिस ने कार्रवाई नहीं की तो युवती ने सीओ से गुहार लगाई। सीओ के आदेश पर खुल्दाबाद पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन


खुल्दाबाद के असरार अहमद बिजली विभाग के रिटायर इंजीनियर हैं। मुट्ठीगंज की एक युवती का मोबाइल नंबर असरार के हाथ लग गया। आरोप है कि वह युवती के मोबाइल पर कॉल करने लगा। युवती बार-बार फोन करने पर इंजीनियर से मिलने पहुंच गई। वहां इंजीनियर ने उसके साथ रेप किया। युवती ने विरोध किया तो असरार ने युवती को बताया कि उसे रिटायर होने के बाद लगभग दस लाख रुपये मिले हैं। उसका पत्नी से तलाक हो चुका है। वह उससे शादी कर लेगा। शादी के बाद मकान और पेंशन भी उसी को मिलेगी। यह लालच देकर वह युवती के  साथ अक्सर शारीरिक संबंध बनाता रहा। कई माह बीतने के बाद भी उसने शादी नहीं की तो युवती ने इसके लिए दबाव बनाया। तब इंजीनियर ने युवती को धमकी दी और मारपीट करने लगा।

 युवती का आरोप है कि असरार के कई अन्य लड़कियों से भी संबंध है। युवती का आरोप है कि 2014 में उसने शादी के लिए कहा तो असरार ने मारपीट कर भगा दिया और जान से मारने की धमकी दी। इस घटना के बाद वह मामले की शिकायत लेकर खुल्दाबाद थाने पहुंची लेकिन रिपोर्ट नहीं लिखी गई। युवती शिकायत लेकर दर-दर भटकती रही। उसने मामले की शिकायत सीओ प्रथम से की। सीओ के आदेश पर खुल्दाबाद पुलिस ने बुधवार रात आरोपी रिटायर इंजीनियर असरार अहमद के खिलाफ रेप, धमकी देने समेत अन्य धाराओं में मुकदमा लिख लिया। इंस्पेक्टर खुल्दाबाद समीर सिंह ने बताया कि शिकायत पर मुकदमा लिख कर जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें