फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बम की सूचना पर जंक्शन पर खंगाली गई महाबोधि एक्सप्रेस

Fri, 29 Jan 2016 01:14 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो इलाहाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
गया से नई दिल्ली जा रही महाबोधि एक्सप्रेस में बम की सूचना से बृहस्पतिवार को इलाहाबाद जंक्शन पर हड़कंप मच गया। ट्रेन के इलाहाबाद जंक्शन पहुंचते ही उसकी तलाशी में आरपीएफ और जीआरपी के जवान जुट गए। इस दौरान ट्रेन के स्लीपर कोच से बैटरी के साथ दो यात्री जंक्शन पर उतारे गए। दोनो यात्रियाें ने पूछताछ के दौरान बताया कि वे बैटरी दिल्ली ले जा रहे थे।
विज्ञापन


आरपीएफ और जीआरपी को सूचना मिली थी कि गाड़ी संख्या 12397 महाबोधि एक्सप्रेस में बम है। सूचना मिलते ही सबसे पहले ट्रेन विंध्याचल स्टेशन पर चेक कराई गई। इसके बाद ट्रेन रात 9.58 बजे इलाहाबाद जंक्शन पहुंची। जंक्शन पर ट्रेन के आने से पहले ही काफी संख्या में जीआरपी और आरपीएफ के जवान प्लेटफार्म पर पहुंच गए। जंक्शन पर ट्रेन के रुकते ही उसमें सर्च ऑपरेशन चलाया गया।

 इस दौरान एस-थ्री कोच से मो. फजल और शमशेर अहमद नाम के दो यात्रियों को उतारा गया। उनके पास बाइक में लगने वाली बैटरी के कई पीस मिले। दोनों यात्रियों को ट्रेन से उतार लिया गया। इसके बाद ट्रेन 10.20 बजे इलाहाबाद से चली गई। आरपीएफ थाना प्रभारी अर्जुन यादव ने बताया कि दोनों यात्रियों ने पूछताछ के दौरान बताया कि वे बैटरी का बिजनेस करते हैं और इसी सिलसिले में वे दिल्ली जा रहे थे। आरपीएफ प्रभारी ने बताया कि दोनों यात्रियों के खिलाफ किसी भी तरह की कार्रवाई नहीं की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें