फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शराब पीने से रोका तो युवक को गोली मारी

Tue, 26 May 2015 12:12 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला इलाहाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
यमुनापार में मेजा इलाके के कुंवर पट्टी गांव में सोमवार दोपहर बगीचे में शराब पी रहे दो अपराधियों को टोकने पर युवक की जान खतरे में पड़ गई। युवक को गोली मारकर बदमाश बाइक पर भाग गए। देर रात तक उन दोनों के बारे में कुछ पता नहीं चल सका था।
विज्ञापन


कुंवरपट्टी गांव निवासी कपिलमुनि मिश्रा मुंबई में नौकरी करते हैं। उनके दो बेटों में धनंजय मिश्रा (25) छोटा है। सोमवार दोपहर करीब ढाई बजे वह कुछ बच्चों के साथ टहलते हुए घर से कुछ दूर स्थित बगीचे की तरफ चला गया। वहां उसने एक बाइक खड़ी देखी। उसके बगल में दो युवक बैठे थे। धनंजय पास पहुंचा तो पता चला कि वे दोनों शराब पी रहे हैं। यह देख धनंजय ने टोका तो लड़के खड़े हो गए।

उनमें से एक ने गालियां देते हुए धनंजय पर तमंचे से फायर कर दिया। गोली धनंजय के कंधे से पार हो गई। वह चीखकर गिरा तो बच्चों ने शोर मचाया। हल्ला सुनकर गांव वाले आ गए मगर इतनी देर में दोनों बदमाश बाइक पर ऊंचडीह की तरफ भाग गए। घायल धनंजय को स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया जहां से उसे शहर में अस्पताल रेफर किया गया। खबर पाकर मेजा थानाध्यक्ष सुरेश कुमार सैनी भी पुलिस बल के साथ पहुंच गए। दो अज्ञात लोगों पर केस लिखा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें