फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डॉक्टर पर जानलेवा हमले के बाद मुकदमा दर्ज

Sun, 12 Apr 2015 11:51 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला इलाहाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
पूर्व नगर पंचायत चेयरमैन वीरेंद्र प्रताप जायसवाल की इलाज के दौरान मौत और आनंद हास्पिटल में तोड़फोड़ व डॉक्टर रोहित गुप्ता पर जानलेवा हमले के बाद दोनों पक्षों की ओर से एक दूसरे पर गंभीर आरोपों लगाते हुए कर्नलगंज थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है। डॉक्टर रोेहित गुप्ता की तहरीर पर पुलिस ने मृतक चेयरमैन के पुत्र आलोक जायसवाल व छह अज्ञात समेत सात आरोपी हमलावरों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। डॉक्टर रोहित गुप्ता की ओर से दर्ज करायी गई रिपोर्ट में आरोपी आलोक कुमार जायसवाल व छह अज्ञात आरोपियों पर जानलेवा हमला करने, मोबाइल व सोने की चेन लूटपाट करने, नर्सिंगहोम में तोड़फोड़ करने का आरोप लगाया गया है। मुकदमा दर्ज करने के साथ ही पुलिस आरोपों की छानबीन में जुट गई है।
विज्ञापन


दूसरी ओर मृतक चेयरमैन के बेटे आलोक कुमार जायसवाल की ओर से भी डॉक्टर रोहित गुप्ता के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करायी गई है। जिसमें आरोप लगाया गया है कि डॉक्टर रोहित गुप्ता ने उनके पिता के इलाज में घोर लापरवाही बरती जिसके चलते मौत हो गई। वादी आलोक कुमार ने डॉ. गुप्ता पर धमकी देने का भी आरोप लगाया है। दोनों पक्षों की तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज करने के साथ ही पुलिस आरोपों की छानबीन में जुट गई है।

डॉक्टरों के चक्का जाम के चलते शहरियों को भी मुसीबत का सामना करना पड़ा। इलाहाबाद-लखनऊ राजमार्ग पर जाम लगाए जाने के चलते लखनऊ, प्रतापगढ़, सुल्तानपुर, फैजाबाद जाने वाली बसों को वैकल्पिक रास्तों से बाहर भेजा गया। जाम के चलते शहरियों को भी खासी दिक्कत हुई। शहरी दूसरे रास्तों से गतंव्यों पर पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें