फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कचहरी के स्टेनों के घर दिनदहाड़े लाखों की चोरी

Fri, 10 Apr 2015 11:59 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला इलाहाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
चौराहे के उपश्रमायुक्त कॉलोनी में दिनदहाड़े चोरों ने कचहरी में स्टेनों के घर का ताला तोड़कर नगदी समेत लाखों के जेवर पर हाथ साफ कर दिया। शाम को परिवार के लोग रिश्तेदार के घर लौटे तो ताला टूटा देख सन्न रह गए। कॉलोनी में चोरी की खबर पर खलबली मच गई। सूचना पर कर्नलगंज पुलिस और फील्ड यूनिट मौके पर पहुंची। पुलिस रिपोर्ट दर्ज कर जांच में जुटी है।
विज्ञापन


मूलरूप से प्रतापगढ़ में शकरदहा के गंगा तिवारी का पूरा के रहने वाले राजेंद्र प्रसाद त्रिपाठी कचहरी में जज के स्टेनो हैं। वह परिवार समेत शिवराम दास गुलाटी मार्ग स्थित उपश्रमायुक्त कॉलोनी में रहते हैं। पहली मंजिल पर उनका घर है। सुबह वह ऑफिस चले गए। पत्नी और बेटा सोहबतिया में एक रिश्तेदार के घर कार्यक्रम में शामिल होने चले गए। शाम को लगभग छह बजे बेटा घर लौटा तो देखा कि कमरे का ताल टूटा हुआ था। अंदर कमरे में रखी आलमारी और बक्शे का ताला टूटा हुआ था। चोर 50 हजार रुपये नगद और लगभग पांच लाख के जेवर उठा ले गए। दिनदहाड़े चोरी की घटना से कॉलोनी के लोग हतप्रभ हैं। खोजी कुत्ता कॉलोनी से बाहर निकलने के बाद भटक गया। कर्नलगंज पुलिस तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर जांच में जुटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें