फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जागते रहो! गली-गली घूम रहे चोर

Sat, 20 Dec 2014 12:26 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, इलाहाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
सर्दियों में नुकसान से बचना चाहते हैं तो जागते रहें। चोर गली-गली घूम रहे हैं ओर सूने मकान तथा दुकानों को निशाना बना रहे हैं। चोर बृहस्पतिवार रात लूकरगंज में भाजपा नेता की इलेक्ट्रानिक्स शॉप में रोशनदान काटकर घुस गए तो लाउदर रोड पर कुलभास्कर आश्रम डिग्री कॉलेज के रिटायर्ड एकाउंटेंट बीएन श्रीवास्तव के सूने घर को खंगाल डाला। दुकान से चार लाख रुपये के एलईडी-एलसीडी टीवी, मिक्सी चोर ले उड़े तो रिटायर्ड कर्मचारी के घर से लाखों रुपये के जेवर और नगदी पार कर दी गई। चोरी की खबर पाकर फील्ड यूनिट के प्रभारी प्रेम नारायण भारती डॉग स्क्वॉयड के साथ मौके पर पहुंचे। चोरों के बारे में पुलिस को सुराग नहीं मिल सका है।
विज्ञापन


लूकरगंज में भाजपा नेता अखिलेश कुशवाहा की इलेक्ट्रानिक्स दुकान में चोरी हुई। पुराने जीटी रोड पर पूर्व पार्षद नटवर लाल भारतीय के घर के समीप स्थित दुकान में चोर पीछे से रोशनदान काटकर घुसे। शुक्रवार को दिन में जब अखिलेश ने शटर खोला तो उनको चोरी की जानकारी हुई। उन्होंने तुरंत की खुल्दाबाद थाने की पुलिस को खबर दी। दुकान कर्बला पुलिस चौकी से महज 50 मीटर की दूरी पर है। दुकान से डेढ़ दर्जन एलईडी-एलसीडी टीवी, एक दर्जन प्रेस, चार इनवर्टर, मिक्सी और अन्य उपकरण चोरी हो गए। चोर वही सामान ले गए जो रोशनदान से निकाले जा सकते थे। बड़े एलसीडी और एलईडी को छुआ तक नहीं गया। आशंका है कि चोर कोई गाड़ी लेकर आए थे। चोर आसपास के भी हो सकते हैं। हालांकि पुलिस को दुकान के पीछे किसी वाहन के टायर के निशान नहीं मिले हैं। अखिलेश ने चोरी की रिपोर्ट दर्ज करा दी है।

लाउदर रोड के रहने वाले बीएन श्रीवास्तव की बाई पास सर्जरी होनी है। वह पीजीआई में भर्ती हैं। तीमारदारी के लिए उनके बेटे अमन और पंकज लखनऊ में हैं। अमन कुलभास्कर में कर्मचारी हैं। हाल ही में बच्चे को जन्म देने के कारण उनकी पत्नी मनीषा अस्पताल में है। बड़ा बेटा अमन एमपी में है। शुक्रवार को उनका आपरेशन होना था। बृहस्पतिवार रात बड़ी बहू सारिका घर पर अकेली थी। वह ताला लगाकर झूंसी मायके चली गई। सुबह पड़ोसी ने अमन को फोन पर जानकारी दी कि उनके घर का ताला खुला हुआ है। उनके ममेरे ससुर आनंद श्रीवास्तव ने जार्जटाउन पुलिस को खबर दी। चोर पीछे की तरफ से दरवाजे का ताला तोड़कर घर में दाखिल हुए थे। चोर चार कमरों की अलमारियों को तोड़कर 28 हजार रुपये कैश और लगभग सात लाख रुपये के जेवर ले उड़े। चोर दाखिल तो पिछले दरवाजे से हुए थे लेकिन निकले सामने का दरवाजा खोलकर। शुक्रवार रात चोरी की रिपोर्ट दर्ज करा दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें