फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाड़े पर हत्या करने वाले बदमाशों थरवई पुलिस ने उठाया

Sat, 07 Mar 2015 11:05 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, इलाहाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
थरवई पुलिस ने हाइवे पर लगे सीसीटीवी फुटेज से एक बदमाश को सुरागरशी पर दबोच कर गिरोह के चार अन्य बदमाशों को दबोच लिया है। पकड़े गए बदमाशों ने सुपारी पर हत्या और लूट की वारदात में शामिल होने की बात कबूली है। पकड़े गए बदमाशों से पूछताछ कर गिरोह में शामिल अन्य बदमाशों की तलाश में जुटी है।
विज्ञापन


थरवई इलाके में कुछ दिन पहले बाइक सवार बदमाशों ने तमंचे की एक नोक पर भोपतपुर हाइवे के पास एक युवक  की होंडा पैशन बाइक लूट कर भाग निकले थे। लूट की घटना को अंजाम देने के बाद बदमाश हाइवे की ओर भागे थे। इस पर थरवई पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज निकलवाया तो बाइक लूटकर भाग रहे बदमाशों को चेहरा सामने आया था। पुलिस ने बदमाशों की तस्वीर को जारी कर उनकी सूचना देने वाले को 10 हजार रुपये इनाम देने की घोषण की थी। इसके बाद थरवई एसओ सत्येंद्र सिंह को बदमाशों को क्लू मिल गया। एसओ ने घेरेबंदी कर एक लुटेरे को दबोच लिया। पूछताछ के बाद पुलिस ने चार अन्य बदमाशों को उठा लिया।

पकड़े गए बदमाशों ने पुलिस को बताया कि लूट और भाड़े पर हत्या की वारदात को अंजाम देते हैं। उस दिन बाइक लूटने के बाद झूंसी में हिस्ट्रीशीटर के कार पर हमला किया था। लेकिन संयोग से गाड़ी में हिस्ट्रीशीटर न होकर उसका भाई निकला था। जो बाल-बाल बच गया था। हिस्ट्रीशीटर को मारने की सुपारी साढ़े चार लाख रुपए में जेल में बंद झूंसी के ही एक बदमाश ने दी थी। सोरांव इलाके में भी युवक को मारने की सुपारी ली थी। लेकिन उससे पहले पुलिस ने दबोच लिया। पकड़े गए बदमाशों में सेवइथ के इकरार , राजू उर्फ राममिलन, सूफियान, मऊआइमा का मो.इमरान और प्रतापगढ़ के मान्धाता का अलमाश शामिल हैं। सीओ दारागंज अलका भटनागर ने भी जाकर बदमाशों से पूछताछ किया। पकड़े गए बदमाशों से पूछताछ के बाद लूट के कई मामलों का खुलासा हो सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें