फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गाड़ियां चुराकर करते थे घरों में हाथ साफ

Sun, 01 Mar 2015 11:30 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, इलाहाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
धूमनगंज थाने की पुलिस ने चोरी की गाड़ियों से घूमकर घरों में चोरी करने वाले गिरोह के दो बदमाशों को बमरौली इलाके में दबोचा है। उनके कब्जे से पुलिस ने चोरी की दो बाइक और कई घरों से चोरी किया गया माल बरामद किया है। उन दोनों से पूछताछ की जा रही है। धूमनगंज थानाध्यक्ष जेपी राय ने बताया कि मुखबिर की सूचना पर पुलिस बल ने बमरौली में लाहुर पार रेलवे क्रासिंग के निकट घेरकर दो युवकों को पकड़ लिया। वे दोनों अलग बाइक पर थे। वे गाड़ी के कागजात भी नहीं दिखा सके। मामला संदिग्ध था इसलिए उन दोनों को थाने ले जाकर पूछताछ की गई।
विज्ञापन


पता चला कि उनके पास मिली दोनों बाइक बजाज सीडी डीलक्स और बॉक्सर चोरी की है। दोनों बाइक धूमनगंज इलाके से ही चोरी की गई थीं। पकड़े गए अपराधियों में सुनील कुमार धूमनगंज तथा रमाकांत पाल बमरौली क्षेत्र का रहने वाला है। उन दोनों ने पुलिस की पूछताछ में कबूला कि वे पहले गाड़ियां चुराते हैं। फिर दिन में चोरी की बाइक पर घूमकर उन घरों को चिह्नित करते हैं, जहां उन्हें चोरी करने में आसानी होती। इसी ढंग से उन्होंने गाड़ियां चुराकर कई घरों में हाथ साफ किया। कई बार चोरी के दौरान पुलिस की गाड़ी का हूटर सुनाई देने पर वे चोरी की बाइक छोड़कर गलियों में भाग गए। पुलिस ने उन दोनों की निशानदेही पर राजरूपपुर और प्रीतम नगर के घरों से चुराया गया कुछ माल और नगदी भी बरामद की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें