फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लकी ड्रा के बहाने रकम ऐंठने वाले शातिर शिकंजे में

Sun, 22 Feb 2015 11:56 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, इलाहाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
बैंक अफसर और मोबाइल फोन लकी ड्रा के ऑफर के  नाम पर लोगों के खाते से रकम उड़ाने वाले साइबर शातिरों ने शहरियों और पुलिस की नींद उड़ा रखी है। सर्विलांस और मुखबिर की सूचना पर साइबर क्राइम सेल ने शनिवार रात सीएमपी लॉ फैकेल्टी के पास से तीन बदमाशों को गिरफ्तार क र लिया। तलाशी में उनके पास से लैपटॉप, मोबाइल, नेट सेटर, 25 सिम कार्ड, 6 एटीएम कार्ड, पल्सर बाइक और एक डायरी मिली। जिसके दर्जनों लोगों के अकाउंट नंबर, एटीएम कार्ड नंबर, सीवीसी व टी पिन नंबर लिखे हुए थे।
विज्ञापन


पकड़े गए अनुज सचान, जितेंद्र वर्मा और अजय यादव कानपुर नगर के घाटमपुर स्थित रठिगांव के रहने वाले हैं। एसपी क्राइम अरुण कुमार पांडेय ने बताया कि पकड़े गए बदमाश मोबाइल फोन पर बैंक या मोबाइल कंपनी का अफसर बनकर लोगों के नंबर पर कॉल कर लकी ड्रा में नाम या मोबाइल नंबर निकलने का झांसा देते थे। इसके बाद रकम की सिक्योरिटी मनी के बदले लोगों का खाता नंबर, एटीएम कार्ड नंबर और पासवर्ड ले लेते। इसके बाद शातिर ऑनलाइन शॉपिंग और फर्जी नाम पते पर खुलवाए गए खाते में रकम ट्रांसफर कर लेते।

इन शातिरों की कोरियर वालों से भी साठगांठ थी। जिसके चलते ऑनलाइन शॉपिंग का जो माल आता उसे दिए गए फर्जी मकान नंबर पर पहुंचाने के बजाय उन तक पहुंच जाता था। दूसरों की गाढ़ी कमाई से रकम उड़ाकर शातिर मौज मस्ती करते थे। साइबर क्राइम सेल प्रभारी ज्ञानेंद्र कुमार राय ने बताया कि डायरी में दर्जनों जीमेल अकाउंट आईडी बनाने का विवरण है। गिरफ्तारी टीम में साइबर क्राइम सेल प्रभारी ज्ञानेंद्र कुमार राय, इंस्पेक्टर कोतवाली पीके राय,सिपाही राजेश कुमार, सोनू यादव, प्रीतम सिंह, इंद्रमणि, मोईद शामिल रहे। पकड़े गए आरोपियों के खिलाफ कई मुकदमे दर्ज हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें