फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अल्लापुर में वकील के घर पर बमबाजी

Tue, 30 Aug 2016 02:01 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ इलाहाबाद
विज्ञापन
crime demo - फोटो : MID DAY
विज्ञापन
दो हफ्ते पहले मोबाइल बदलने को लेकर अल्लापुर में हुए झगड़े के बाद सोमवार रात अधिवक्ता राकेश उपाध्याय के घर पर बमबाजी कर दी। बम धमाके से मुहल्ले वाले भी दहल गए। खबर पाकर पुलिस पहुंची तो वकील ने आरोप लगाया कि पिछली घटना में उनके साथ मारपीट करने वाले व्यापार मंडल के मंत्री दिलीप पासी ने ही गुंडों के  साथ हत्या की नीयत से उनके घर पर बमों से हमला किया है।
विज्ञापन


मटियारा रोड अल्लापुर निवासी राकेश उपाध्याय ने स्थानीय दुकान से मोबाइल खरीदा था जिसमें खराबी आ गई। वह 16 अगस्त की रात मोबाइल लेकर दुकान गए। वहां दुकान मालिक मनोज और उसके बुलावे पर आए व्यापार मंडल मंत्री दिलीप पासी ने वकील पर हमला किया। दोनों तरफ से मारपीट होने लगी तो भीड़ लगी। पुलिस ने तब दिलीप समेत 14 लोगों पर केस लिखा था। घटना के 13 रोज बाद सोमवार रात करीब दस बजे वकील राकेश के मकान पर बमों से हमला किया गया। बम हमले में खिड़की क्षतिग्रस्त हो गई। कांच चूर हो गए। धमाकों से परिवार के लोग और पड़ोसी घबरा गए। खबर पाकर जार्जटाउन ताने की पुलिस वहां पहुंची। चौकी प्रभारी अल्लापुर शुभनाथ साहनी ने बताया कि वकील राकेश ने दिलीप पासी पर हमले का आरोप लगाया है। वह फरार हो गया है। छापेमारी की जा रही है।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें