फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हादसे में सीएमपी के छात्र की मौत, साथी भी जख्मी

Wed, 27 Sep 2017 02:06 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो इलाहाबाद
विज्ञापन
crime
विज्ञापन
यमुनापार के कोरांव इलाके में मंगलवार को अलग घटना में बेकाबू जीप की चपेट में आने से सीएमपी डिग्री कॉलेज के छात्र सौरभ सिंह (20) की मौत हो गई जबकि उसका साथी जख्मी हो गया। घटना के काफी देर बाद तक पुलिस नहीं पहुंची तो नाराज ग्रामीणों ने शव रखकर कोरांव-नारीबारी मार्ग पर चक्काजाम कर ड्राइवर की गिरफ्तारी की मांग की। पुलिस ने ग्रामीणों को मनाकर शांत कराया और शव को चीरघर भेजकर एफआईआर लिखी।
विज्ञापन


 सीएमपी डिग्री कालेज में के स्नातक प्रथम वर्ष का छात्र सौरभ सिंह (20) कोरांव में किहनी खुर्द गांव निवासी राजेंद्र प्रसाद सिंह का पुत्र था। वह शहर में रहकर पढा़ई करता था। दशहरे की छुट्टी पर अपने घर गया था। मंगलवार को वह दोस्त विशाल प्रजापति से मिलने कोरांव बाजार गया था। दोपहर लगभग 12 बजे सौरभ और विशाल नारीबारी-कोरांव मार्ग पर गुजर रहे थे तभी उनकी बाइक को नारीबारी की ओर से आ रही बेकाबू कमांडर जीप ने धक्का मार दिया।

वे दोनों बाइक से गिरकर जीप के पहिया के नीचे आ गए। पहिया सौरभ के सिर पर चढ़ गया, जिससे उसकी वहीं मौत हो गई। विशाल भी गंभीर रूप से घायल हो गया। उन दोनों को सीएचसी कोरांव लाया गया जहां डाक्टरों ने सौरभ को मृत घोषित कर दिया। विशाल को जिला अस्पताल भेज दिया गया। पुलिस के देर से पहुंचने पर नाराज लोगों ने सौरभ का शव नारीबारी मार्ग पर रखकर चक्काजाम कर दिया। वे आरोपी जीप चालक की गिरफ्तारी और मुआवजा की मांग करने लगे। मौके पर पहुँचे थानाध्यक्ष अनुपम शर्मा ने लोगों को किसी तरह मनाकर जाम खत्म कराया। सौरभ का शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। अज्ञात जीप चालक के खिलाप रिपोर्ट लिखी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें