जार्जटाउन में दिनदहाड़े सीआईडी अफसर बनकर शातिरों ने वकील की मां से हजारों के गहने लूट कर फरार हो गए। घटना की जानकारी होने पर वकील ने मामले की शिकायत पुलिस से की। पुलिस बाइक सवार तीन बदमाशों की तलाश में लगी है।
शिवनगर कॉलोनी अल्लापुर के रहने वाले राजीव उपाध्याय वकील हैं। उनकी मां कान्ती देवी दोपहर में बाजार से खरीदारी कर घर लौट रही थी। रास्ते एक बाइक से तीन युवक आए और खुद को सीआईडी अफ सर बताया और सुझाव दिया कि शहर में आए दिन लूट-छिनैती की वारदात हो रही है। इसके बाद भी आप गहने पहन कर बाजार आई हैं। कोई वारदात हो जाएगी तो पछताना होगा। यह कहकर शातिरों ने कान्ती देवी को सोनू की चूड़ी और अंगूठी उतारकर एक लिफाफा देकर उसमें रखने को कहा। इसके बाद जेवर वाला लिफाफा लेकर फरार हो गए। कान्ती देवी को दूसरा लिफाफा थमा बदमाश भाग निकले। ठगी का पता चलने पर महिला ने बेटे को घटना की जानकारी दी। दिनदहाड़े घटना से इलाके के लोगों में आक्रोश है।
अल्लापुर की रहने वाली सुमन देवी बेटे के साथ घर लौट रही थी। रास्ते में बाइक सवार बदमाश सुमन के गले में लटकती चेन छीनकर भाग निकले। सुमन का आरोप है कि घटनास्थल के पास एक घर में लगे सीसीटीवी कैमरे में बदमाश कैद है। जार्जटाउन पुलिस उन्हें पकड़ सकती है।
जार्जटाउन के तुलाराम बाग इलाके में चोरो ने नितिन सागर के स्कू टी की डिक्की तोड़कर मोबाइल और जरूरी कागजात उठा ले गए। शिकायत पर जार्जटाउन पुलिस मुकदमा लिखकर जांच कर रही है।