इलाहाबाद। शहर में बाइक सवार लुटेरों का आतंक थम नहीं रहा है। सोमवार को बदमाशों ने दिनदहाड़े दो महिलाओं के गले से चेन झपटकर भाग निकले। पहली घटना अलोपीबाग मंदिर के पास हुई। जबकि दूसरी घटना कैंट के म्योर रोड पर हुई। पुलिस रिपोर्ट दर्ज कर जांच कर रही है।
अलोपीबाग के रहने वाले चंद्रशील राय की पत्नी तनुका राय सुबह अलोपीबाग मंदिर में दर्शन करने गई थीं। वह दर्शन कर पैदल ही घर लौट रही थीं। रामलीला मैदान के पास बाइक सवार बदमाशों ने पीछे से तनुका राय के गले में लटकती चेन खींचकर भाग निकले। तनुका ने शोर मचाया तो भीड़ जुट गई। सूचना पर पुलिस पहुंची। पुलिस तहरीर लेकर जांच में जुटी है। वहीं कैंट में नेवादा की रहने वाली सविता म्योर रोड पर गई थीं। रास्ते में सूनसान देख बदमाश आए और सविता के गले में लटकती चेन छीनकर भाग निकले। सवित ने पुलिस को सूचना दी तो कैंट पुलिस पहुंची। पुलिस तहरीर पर एफआईटार लिखकर जांच कर रही है।