फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जंक्शन पर मां की गोद से बच्चा चोरी

Tue, 06 Jun 2017 02:23 AM IST
अमर उजाला, इलाहाबाद
विज्ञापन
allahabad
विज्ञापन
जंक्शन स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर एक के निकट वेटिंग हाल में रविवार रात ट्रेन के इंतजार में बैठी युवती की गोद से उसका दुधमुंहा बेटा चोरी हो गया। युवती को झपकी आई और एक महिला बच्चा चुराकर ले गई। कुछ देर बाद नींद खुलने पर बेटे को नदारद देख युवती रोने लगी तो उसके पति ने चौतरफा खोजबीन के बाद जीआरपी थाने में खबर दी। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज चेक की तो उसमें एक महिला बच्चे को गोदकर में लेकर सिविल लाइंस की तरफ जाती दिखी है।
विज्ञापन


मध्य प्रदेश में सीधी जनपद निवासी राम सिंह चौहान की सास शकुंतला अमृतसर में नौकरी करती है।पांच माह पहले राम सिंह की पत्नी सोनी ने बेटे को जन्म दिया। सोनी की मां ने उसे बेटे को लेकर अमृतसर बुलाया था। रविवार शाम राम और सोनी मासूम बेटे कुलदीप को लेकर बस में इलाहाबाद आ गए। रविवार सुबह नौ बजे उन्हें अमृतसर के लिए मूरी एक्सप्रेस में बैठना था। वे दोनों बच्चे के साथ वेटिंग हाल में बैठकर इंतजार करने लगे। रात में राम सिंह सो गया तो सोनी ने बेटे कुलदीप को गोद में सुलाकर साड़ी के  आंचल से ढका और झपकी लेनी लगी। थकान की वजह से उसे नींद आ गई। फिर रात करीब सवा दो बजे उसकी नींद खुली तो गोद से बेटा नदारद था।

उसने इधर-उधर नजर डाली लेकिन बच्चा नहीं नजर आया तो घबराकर पति राम को जगाया। राम ने भी आसपास देखा फिर एक पुलिसवाले से भी बताया लेकिन उसने टरका दिया। राम ने जीआरपी थाने जाकर सूचना दी लेकिन वहां भी उसकी शिकायत को तवज्जो नहीं दी गई। राम और सोनी रात भर बेटे की तलाश में एक से दूसरे प्लेटफार्म पर भटकते रहे। सोमवार सुबह जीआरपी इंस्पेक्टर मनोज सिंह थाने आए तो उन्होंने चौतरफा तलाशी अभियान चलाने के अलावा वेटिंग हाल में लगे सीसीटीवी कैमरे की रात की फुटेज देखी। फुटेज में रात पौने दो बजे एक महिला सोनी के गोद से बच्चे को उठाकर ले जाती दिखी। दूसरे कैमरों में वह फुटओवर ब्रिज पारकर सिविल लाइंस साइड जाते दिखी। अनुमान है कि वह सिविल लाइंस की तरफ किसी गाडी या रिक्शा पर बच्चे को लेकर चली गई।
विज्ञापन


जान से प्यारा बेटे कुलदीप के चोरी जाने के बाद रात से सोमवार शाम तक रोते-रोते मां सोनी की आंखें सूच गई। उसने कुछ खाया भी नहीं। पति ने उसे कई बार जबरन पानी पिलाया। वह आंसू बहाती और पूछती रही कि कहां होगा मेरा दुलारा कुलदीप, पता नहीं उसे दूध पिलाया होगा कि नहीं, रो रहा होगा मेरा दुलारा। सोनी ने बताया कि यह महिला रात करीब नौ बजे भी उसके पास आकर बैठी थी। वह सिर्फ एक पानी की बोतल लिए थी। कुछ देर बाद उठकर चली गई। सीसीटीवी फुटेज में बेटे को चुराकर ले जाने वाली महिला वही थी। उसके भी हाथ में पानी की बोतल है। वह शायद आसपास बैठकर उसके नींद में जाने का इंतजार कर रही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें