फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रंगेहाथ पकड़े गए स्नेचरों की सड़क पर धुनाई

Mon, 07 Mar 2016 02:05 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
विज्ञापन
चैन स्नेचरों की धुनाई - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
विज्ञापन
चंद्रशेखर आजाद पार्क के सामने रविवार दोपहर शिक्षक की टीचर पत्नी की चेन छीनकर भागे बाइक सवार बदमाशों को दौड़ाकर पकड़ लिया गया। शिक्षक ने साहस का परिचय देते हुए बदमाशों को दौड़ाकर हिन्दू हॉस्टल के पास दबोचा लिया तो वे भिड़ गए। तब तक वहां भीड़ जुट गई। इसके बाद तो नाराज लोगों ने बदमाशों की सड़क पर लात-घूंसों से जमकर धुनाई की। सूचना पर सिविल लाइंस पुलिस पहुंची और आरोपियों स्नेचरों को कर्नलगंज पुलिस को सौंप दिया।
विज्ञापन


झूंसी के रहने वाले विवेक यादव शिक्षक हैं। उनकी पत्नी भी शिक्षिका हैं। रविवार दोपहर दंपति चंद्रशेखर आजाद पार्क के पास स्थित एक अस्पताल आए थे। वहां पहुंचने पर उन्हें पता चला कि डॉक्टर तीन बजे के बाद बैठेंगे। इस पर शिक्षक दंपति आजाद पार्क में घूमने चले गए। पार्क से निकलकर वे नारियल पानी पीने लगे। तभी एक काली पल्सर बाइक पर दो बदमाश वहां पहुंचे और शिक्षिका की चेन खींचकर भागे।

यह देखकर विवेक ने बदमाशों को दौड़ा लिया। हिन्दू हॉस्टल के पास विवेक ने बदमाशों को रोक लिया। खुद को फंसता देख बदमाश विवेक से भिड़ गए। मारपीट होती देख आसपास के लोग भी जुट गए। इसके बाद तो भीड़ ने स्नेचरों की जमकर धुनाई की। पकड़े गए स्नेचरों में नवाबगंज का शिवा श्रीवास्तव और सोरांव का अमित सोनी है। कर्नलगंज पुलिस आरोपियों के खिलाफ मुकदमा लिखकर पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें