फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वकील से हुए झगड़े में दरोगा पर मुकदमा

Tue, 20 Nov 2018 12:53 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
कचहरी परिसर में वकील से हुए झगड़े के मामले में सोमवार को दरोगा के खिलाफ कर्नलगंज थाने में रिपोर्ट दर्ज की गई। उस पर लूट, धमकाने समेत अन्य धाराओं में केस दर्ज हुआ है। उधर, केस दर्ज होने के बाद आरोपी दरोगा एसएसपी से मिलने पहुंचा और खुद को निर्दोष बताया। साथ ही थाने में तहरीर भी दी है।
विज्ञापन


दरोगा आशीष बौद्ध जार्जटाउन थाने में तैनात है। रविवार को वह बच्चा पासी नाम के अपराधी का रिमांड लेने कोर्ट पहुंचा था। इसी दौरान किसी बात को लेकर उसका विवाद वकील अमरीश मिश्रा से हो गया था। अधिवक्ता ने आरोप लगाया कि मुवक्किल से संबंधित पत्रावली देखने को मांगने पर दरोगा भड़क गया और विवाद करने लगा। चेन भी छीनने की कोशिश की जो छीनाझपटी में टूट गई। वकील ने कर्नलगंज थाने में तहरीर दी थी। सोमवार को पुलिस ने आरोपी दरोगा पर एफआईआर दर्ज कर ली। उधर, केस दर्ज होने की जानकारी पर आरोपी दरोगा दोपहर में एसएसपी से मिलने कमांड कार्यालय पर पहुंचा। वहां उसने खुद को निर्दोष बताया। इसके बाद उसने कर्नलगंज थाने में तहरीर दी।

इसमें आरोप लगाया कि कचहरी परिसर में उसे जातिसूचक गालियाें के साथ धमकी दी गई। उसने बताया कि इंसाफ न मिलने पर वह एससी-एसटी आयोग के साथ ही अन्य अफसरों को भी पत्र लिखेगा। उसने खुद पर लगे आरोपों को निराधार बताया। मामले में कर्नलगंज इंस्पेक्टर सत्येंद्र सिंह का कहना है कि आरोपी दरोगा के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। हालांकि दरोगा की ओर से कोई तहरीर मिलने की बात से उन्होंने इंकार किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें