फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सप नेता रामलोचन और अपराधी गोदऊ पर केस

Mon, 31 Jul 2017 01:59 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
विज्ञापन
रास्ते के विवाद में गई महिला की जान - फोटो : demo pic
विज्ञापन
सपा सरकार के दौरान जमकर गुंडागर्दी करने वाले भू-माफिया रामलोचन यादव पर कानूनी शिकंजा कसता जा रहा है। पूर्व विधायक विजमा यादव के भाई रामलोचन के खिलाफ जमीन हड़पने और धमकाने के दो केस दर्ज किए गए हैं। एक मुकदमे में रामलोचन के अलावा फरार अपराधी गोदऊ पासी और जेल में बंद उसके भाई हरिश्चंद्र पासी को भी नामजद किया गया है। आरोप है कि उन दोनों जमीन के मालिक को धमकी देकर पांच लाख रुपये की मांग की थी।
विज्ञापन


कर्नलगंज इलाके में बैंक रोड निवासी अनिल सोनकर ने मुंडेरा में जमीन खरीदी थी। अनिल ने अपनी जमीन पर निर्माण शुरू किया तो कंहईपुर में रहने वाले सपा नेता रामलोचन ने अपने गुर्गे भेजकर काम रुकवा दिया। आरोप है कि पुलिस कस्टडी से फरार बदमाश गोदऊ पासी तथा जेल में बंद उसके भाई हरिश्चंद्र पासी ने रामलोचन के इशारे पर फोन पर धमकाया और पांच लाख रुपये की मांग की। धमकी दी कि पैसे नहीं दिए तो जान से मार दिया जाएगा। परेशान होकर अनिल कुमार ने सीओ सिविल लाइंस से मिलकर शिकायत की तो धूमनगंज थाने में मुकदमा लिखा गया।

इंस्पेक्टर अरुण त्यागी ने बताया कि भू-माफिया रामलोचन के खिलाफ एक और एफआईआर गाजीपुर जनपद में सादात इलाके में रहने वाले प्यारेलाल की शिकायत पर लिखा गया है। प्यारेलाल ने ग्यासउद्दीनपुर में जमीन खरीदी थ्री। आोप है कि रामलोचन यादव ने उनकी जमीन पर गुंडई से कब्जा कर लिया। इस मुकदमे की जांच भी पुलिस कर रही है। उल्लेखनीय है कि रामलोचन के खिलाफ पहले भी जमीनों पर कब्जा करने का केस दर्ज हुआ है। उसके खिलाफ पुलिस ने गुंडा एक्ट की भी कार्रवाई की है। जमीन पर कब्जे का ही एक और केस सोनभद्र जनपद के हैदर अली ने कालिंदीपुर कॉलोनी के अमित सिंह, प्रदीप सिंह, मोहम्मद जफर के खिलाफ दर्ज कराया है। हैदर अली ने पुलिस को बताया कि उन्होंने कुछ अरसा पहले पीपल गांव इलाके के  देवघाट में प्लाट खरीदा थी। आरोपियों ने जबरन उस प्लाट पर कब्जा कर लिया और अतिक्रमण भी किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें